बॉडीगार्ड शेरा ने नशा करके भाईजान से कुछ ऐसा कह दिया कि सलमान बोले- ले जाओ इसे यहां से…
वैसे तो बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के इर्द-गिर्द कई बॉडीगार्ड रहते हैं। लेकिन उनका एक ऐसा भी बॉडीगार्ड है, जो हमेशा उनके साथ रहता है। सलमान भी अक्सर उसी के साथ देखे जाते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान खान के खास अंगरक्षक शेरा की। शेरा एक ऐसे बॉडीगार्ड हैं जो अपने मालिक के लिए काफी ज्यादा वफादार हैं। उन्होंने आज तक केवल एक्टर सलमान खान के लिए ही काम किया है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी सिर्फ सलमान खान को लोगों से सेफ करने में ही लगा दी। वहीं सलमान खान भी कुछ कम नहीं हैं। उन्होंने हमेशा शेरा को अपने फैमिली मेंबर का दर्जा दिया है। सलमान खान अपने बॉडीगार्ड को अपने भाई से बढ़कर मानते हैं। सलमान शेरा की किसी भी गलती पर उन्हें कुछ नहीं कहते बल्कि सिचुएशन समझ कर काम करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं जहां पर बॉडीगार्ड शेरा ने कुछ गलत चीज़ पीकर सलमान खान के घर के सामने पहुंच कर हंगामा कर दिया था। जिस पर सलमान ने ऐसा रिएक्शन दिया था, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, सलमान खान के फेवरेट बॉडीगार्ड शेरा ने कुछ ऐसी चीज़ का सेवन कर लिया था। जिसके कारण उन्हें नशा हो गया था और उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। वो अपने कंट्रोल में नहीं थे। नशे की हालत में ही शेरा सलमान खान के घर के सामने आ जाते हैं और जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। जिसके बाद सलमान खान और उनकी पूरी फैमिली बाहर आ जाती है। जिसके बाद शेरा सलमान खान को देखते हैं और तेज आवाज़ में मालिक-मालिक कह कर बात करने लगते हैं। अपने बॉडीगार्ड को ऐसा करता देख सलमान उन्हें चुप कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो चुप नहीं होते। जिसके बाद सलमान अपने अन्य बॉडीगार्ड्स से कहते हैं कि वो शेरा को उनके कमरे तक छोड़कर आएं। जिससे वो आराम से सो सकें और उनका नशा उतर जाए।
सलमान खान की इस बात से ये पता लगता है कि वो शेरा को कितना प्यार करते हैं। अपने भाई से बढ़कर मानते हैं और शेरा सलमान के लिए बॉडीगार्ड के अलावा उनके फैमिली मेंबर भी है।