शाहरुख खान के बगल में खरीदा दीपिका रणवीर ने उनसे भी बड़ा घर, कीमत जान कर फट जायेगी आंखे
बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह ने अपनी मस्तानी दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर एक बेहद ही शानदार घर खरीदा है। दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों ही बेहद शानदार कलाकार हैं और उनकी एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आती है। इसके साथ ही जब भी दोनों पर्दे पर साथ आए हैं तो फिल्म ने तहलका मचा दिया है। रणवीर दीपिका एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और शादी के बाद दोनों एक दूसरे का खास ख्याल रखते नजर आते हैं।
अब हाल ही में रणवीर और दीपिका ने अपने लिए एक नया आशियाना खरीदा है जो काफी चर्चा में आ रहा है। रणवीर ने जो घर खरीदा है उससे वो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के पड़ोसी बन गए हैं। अब आपको ये जानकर और भी हैरानी होने वाली है कि रणवीर और दीपिका ने इस नए आशियाने की क्या कीमत चुकाई है।
इतने करोड़ में दीपवीर ने खरीदा घर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर ने करीब 119 करोड़ रुपये में नया घर खरीदा है। अब बहुत जल्द ये कपल नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होगा। खबरों की मानें तो रणवीर और दीपिका ने जो घर खरीदा है वो शाहरुख खान के घर मन्नत और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बीच में पड़ता है। इस शानदार आशियाने को अपना बनाने के लिए कपल ने 119 करोड़ रुपये चुकाए हैं। उनके इस मकान से अरेबियन समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
दीपवीर का ये घर बेहद खूबसूरत है लेकिन अभी इसके कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इसके बाद इसे पूरा कर के रणवीर और दीपिका को दे दिया जाएगा। रणवीर और दीपिका यहां शिफ्ट होने के बाद शाहरुख खान के पड़ोसी बन जाएंगे। बता दें कि शाहरुख का घर मन्नत बॉलीवुड के सबसे चर्चित बंगलों में से एक है। साथ ही इसे शाहरुख ने अपनी मेहनत से खरीदा है। अब रणवीर भी शाहरुख के पड़ोसी बनने की तैयारी में हैं।
दीपवीर के इस आशियाने की बात करें तो उनका अपार्टमेंट टावर की 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर स्थित है। इसमें कुल 11,266 वर्ग फुट का कालीन एरिया बै और 1300 वर्ग फुट की खास छत है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर को इस घर के साथ 19 पार्किंग एरिया एलॉट हुए हैं। गौरतलब है कि शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों के रिहायश वाले बैंडस्टैंड बांद्रा एरिया की कीमत देशभर में सबसे महंगी मानी जाती है।
शाहरुख खान के पड़ोसी बने दीपवीर
रणवीर और दीपिका ने जो अपार्टमेंट खरीदा है उस प्रॉपर्टी की वर्तमान कीमत 1 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट के आसपास बताई जा रही है। रणवीर ने इसे 119 करोड़ रुपये में खरीदा है और इसमें 7.13 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी भी जमा की है। इस खबर के सामने आने के बाद से दीपवीर फैंस के तमाम रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
कई यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जितने में दीपवीर ने घर लिया है उसमें तो कई कॉलोनी बस जाएगी। एक यूजर ने लिखा- भाई पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता। फैंस दीपवीर को उनके नए घर की बधाई भी दे रहे हैं। बता दें कि रणवीर और दीपिका की कुल कंबाइड कमाई 585 करोड़ रुपये है। दीपिका की नेट वर्थ 312 करोड़ रुपये है वहीं रणवीर की नेटवर्थ 273 करोड़ रुपये हैं।