वीडियो : एकता कपूर पर नकाब पोश गुंडों ने किया हमला, बुरी तरह सहमी हुई दिखी डेलिसोप क्वीन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार जितेंद्र की बेटी और एक सफल फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस एकता के सीरियल्स के दीवाने हैं। बता दें कि एकता कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पंसद करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में एकता कपूर की एक वीडियो काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है।
आपको बता दें कि एकता कपूर आए दिन किसी-न-किसी कारण वश चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी अपने सीरियल्स को लेकर। लेकिन इस बार उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसे उन्होंने नहीं बल्कि किसी और ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एकता कपूर अपने ऑफिस से बाहर निकलते ही कार के पास जाती हैं।
जहां पैप्स उन्हें घेर लेते हैं और उनकी तस्वीरें खींचने लगते हैं। जिसके बाद दो नकाब पोश वहां पहुंच जाते हैं और एकता को कार में बैठने के लिए कहते हैं। दोनों के हाथों में हथियार देखकर पैप्स के साथ साथ एकता भी डर जाती हैं। वहीं दोनों पैप्स को भी वहां से भागने के लिए कहते हैं। उन्हें देखकर पैप्स पुलिस को बुलाने की बात तक करते हैं।
View this post on Instagram
अगर बात करें वीडियो की तो इंस्टाग्राम पर पड़ते ही ये वीडियो काफी वायरल हो गई है। फैंस को ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि ये फेक है, ऐसा नहीं हो सकता। इसके साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि ‘कंगना के न्यू शो लॉकअप का हिस्सा है ये, इसलिए ऐसा हो रहा है’। बता दें कि एकता कपूर का न्यू शो लॉकअप जल्द ही प्रसारित किया जाएगा। जिसे एक्ट्रेस कंगना रनौत होस्ट करेंगी।
View this post on Instagram
बता दें कि शो में 16 कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब्रिटीज़ को लॉकअप में बंद किया जाएगा और उनके सारे ऐशो-आराम कुछ दिनों के लिए छीन लिए जाएंगे। कंटेस्टेंट्स को शो में बने रहने के लिए अपनी जिंदगी का काला सच सबके सामने खोलना पड़ेगा। बता दें कि ये शो 27 फरवरी, 2022 से प्रसारित किया जाएगा। फैंस को कंगना के इस शो का बेसब्री से इंतजार है।