लता जी के दुनिया छोड़कर जाने वाले दिन भी मलाइका ने की बेशर्मी, भड़के लोग बोले – ‘आज तो शर्म करलो’
बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक अमूल्य रत्न लता मंगेशकर हमें छोड़कर इस दुनिया से हमेशा के लिए जा चुकी हैं। लेकिन वो आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। लता दीदी ने जो गाने गाए हैं, उससे वो हमेशा के लिए अमर हो गई हैं। उनके जाने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर देश का हर एक नागरिक उन्हें श्रद्धांजली दे रहा है। फैंस ने उनकी तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया को भर दिया है। साथ ही हर जगह लता दीदी के गाने ही सुनने को मिल रहे हैं। फैंस अलग-अलग तरह से अपनी पसंदीदा फनकार स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर को याद कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उनके सभी फैंस नाराज़ हो गए हैं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती ही रहती हैं। जिन्हें फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी इन पोस्ट्स पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स करते हैं। वैसे तो मलाइका काफी ज्यादा पसंद की जानी वाली अदाकाराओं में से एक हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक ऐसी तस्वीर साझा कर दी है, जो फैंस को गुस्सा दिला रही है। इस तस्वीर को शेयर करते ही मलाइका ने कैप्शन में लिखा कि ‘संडे सनी साइड उप’। जिस पर उनके लव अर्जुन कपूर ने नाइस कैप्शन कमेंट भी किया है।
View this post on Instagram
अपनी इस तस्वीर में मलाइका स्वीमिंग पूल के किनारे रेस्ट करती नज़र आ रही हैं। तस्वीर में साफतौर से देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स पहन रखा है। साथ ही गॉगल्स भी पहने हैं। उनकी इस तस्वीर को एक तरफ जहां कुछ लोगों पसंद किया तो वहीं उन्हें कुछ हद तक ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।
बता दें कि फैंस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। मलाइका की तस्वीर पर लिखा जा रहा है कि लता दीदी के इस दुनिया से जाने के दिन भी मलाइका ऐसी तस्वीर कैसे शेयर कर सकती हैं। तो कुछ लोग लिख रहे हैं कि आज लता मंगेशकर जी हमें छोड़ कर चली गई हैं तो ऐसी तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका को शर्म नहीं आ रही है। वहीं कई लोगों ने उन पर बहुत ज्यादा भद्दे कमेंट्स भी किए हैं।
View this post on Instagram
वहीं अगर बात करें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ की तो एक्ट्रेस बीते कुछ सालों से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। मलाइका और अर्जुन आए दिन सोशल मीडिया के जरिए भी प्यार लुटाते नज़र आते रहते हैं।