जूठी रिया का सच्चा चेहरा हुआ बेनकाब, वीडियो में ड्रग के कश लगाती आई नज़र
सुशान्त सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में अब ड्रग एंगल जुड़ गया है। नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने इस पूरे ड्रग एंगल की जांच करते हुए अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें रिया और उसका भाई शौविक भी शामिल है।
वहीं दूसरी ओर एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ड्रग्स के बारे में बात कर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुशान्त के घर में पार्टी का माहौल है और दोनों ड्रग्स करते हुए नजर आते हैं। ये वीडियो बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि रिया चक्रवर्ती अब तक कहती रही है कि उसने कभी ड्रग्स नहीं लिया। यहां तक कि गुरुवार को मुंबई की अदालत में उसकी जमानत याचिका में, उसने उसके खिलाफ लगे सभी आरोपों को झूठा करार दिया। तो अब सवाल यह उठता है कि क्या ये वीडियो झूठ बोल रहे हैं?
रिया के वकील सतीश मानशिन्दे ने जमानत याचिका में कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान उस पर दबाव बनाया था। रिया के वकील का कहना है कि रिया पर दबाव डालकर सभी आरोप जबरन स्वीकार करवाये गए हैं। बता दें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है।
वीडियो की बात करें तो हम देखेंगे कि सुशांत, रिया तथा अन्य लोग गया रहे हैं। वे ड्रग्स और ‘वीएफएक्स’ प्रभाव के बारे में भी बात कर रहे हैं जिसे वह लेने के बाद महसूस कर सकते हैं। यहीं पर रिया चक्रवर्ती का कहना है कि यह ‘रोल सिगरेट’ है। यह ज्ञात नहीं है कि वीडियो कौन बना रहा है, हालांकि वीडियो बनाने वाला भी बातचीत में शामिल है।
😱 Roses are red
Violets are blue
Rhea leti hai Drugs
Zara Dekh le tu #WarriorsRoar4SSR#RheaChakraborty #RheaChakroborty #KanganaVsUddhav pic.twitter.com/hxFdFYNHzS— Justice for sushant 🙏 (@abinashthakur99) September 11, 2020
इसके बाद सुशांत को एक धार्मिक गीत गाते हुए देखा जा सकता हैं। जैसा की अधिकतर लोग जानते है कि सुशांत भगवान शिव का भक्त था। इससे पहले भी उनके कई वीडियो आये थे जिनमें वे भजन गाते हुए देखे जा सकते हैं। नशे में होने के बाद, एक व्यक्ति एक निश्चित स्थिति तक पहुंच जाता है जिसे डॉक्टरी भाषा में बुद्धि का शून्य होना कहा जाता है। इस समय, एक व्यक्ति एक काल्पनिक दुनिया में है जिसमें वह उन चीजों को देख रहा है जो वास्तव में नहीं होती हैं।
https://www.instagram.com/p/CE-utb-ggoH/?igshid=zjodexbgixv2
वहीं इसके साथ ही इस वीडियो से यह बात भी स्पष्ट हो जाती है कि रिया को कोई जबरन ड्रग नहीं करवा रहा बल्कि वो अपनी मर्जी से कर रही है। वहीं एक सवाल यह भी उठता है कि क्या सच में वो डिप्रेस थे? या मामला कुछ और है ? इन सभी सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही पता लग सकता है।