मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की स्थिति नाजुक, आनन-फानन में अस्पताल ले गए पर अभी भी कंडीशन…
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए यह समय बहुत बुरा साबित हो रहा है। पिछले दिनों खबर आई थी कि सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ चुकी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर कोरोना जंग हार गई हैं। दिव्या भटनागर के निधन के बाद अब बॉलीवुड के गलियारों में दोबारा हलचल हो गई है।
बता दे की मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद रेमो डिसूजा को कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हार्ट अटैक की खबर आने के बाद से उनके दोस्त और फैंस हैरान रह गए हैं।
Get Well Soon…Sir
We Love You 💝💝💝💝@remodsouza #RemoDSouza pic.twitter.com/6FINpxGdfs— Satyanshu Saxena (@SatyanshuSaxe10) December 11, 2020
सभी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि इस खबर की पुष्टि रेमो डिसूजा के सीनियर और मशहूर कोरियोग्राफर अहमद खान ने दी है। अहमद खान रेमो डिसूजा के बहुत करीबी माने जाते हैं।
हुई है एंजियोप्लास्टी सर्जरी
बता दे कि शुक्रवार को 2:30 बजे हार्ट अटैक आने के बाद रेमो डिसूजा को कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। रेमो डिसूजा के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।
https://twitter.com/lovekapil143/status/1337395925723930624?s=19
रेमो को इस समय ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जहां पर उनकी कंडीशन स्टेबल बताई जा रही है। रेमो डिसूजा के साथ उनकी पत्नी लिजेल है। हॉस्पिटल से सामने आई तस्वीरों में लिजेल को बहुत दुखी और परेशान देखा जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके सभी दोस्त और फैंस उनके जल्द ही ठीक हो जाने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
अहमद खान के हैं करीब
आज रेमो डिसूजा बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। लेकिन रेमो डिसूजा ने अपने करियर की शुरुआत में करीब 6 सालों तक मशहूर कोरियोग्राफर अहमद खान को असिस्ट किया है। रेमो अपनी सफलता का श्रेय अहमद खान को ही देते हैं।
Dancer-Choreographer Remo D'souza suffers heart attack, admitted in Kokilaben hospital. We wish him a speedy recovery.#remodsouza @remodsouza pic.twitter.com/wD8GTr2r8o
— Aasim shamsi INC | عاصم شمشي | असिम (@Asimshamshi) December 11, 2020
दोनों सालों से एक दूसरे के करीबी दोस्त हैं। बता दे कि रेमो को हार्ट अटैक आने के बाद अहमद खान ने ही एक न्यूज़ चैनल से इंटरव्यू के दौरान इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रेमो को अचानक शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे हार्ट अटैक आ गया है। जिसके बाद कोकिलाबेन हॉस्पिटल में है उनका ट्रीटमेंट चल रहा है।
टीवी लेकर बॉलीवुड में कमाया है नाम
रेमो ने ना केवल टीवी इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड में भी बहुत नाम कमाया है। रेमो डिसूजा को सबसे पहले पहचान डांस इंडिया डांस रियलिटी शो को जज करने के बाद मिली थी। उसके बाद उन्हें झलक दिखला जा, डांस प्लस जैसे कई रियलिटी शो जज करते हुए देखा गया।
Dancer choreographer @remodsouza suffered by heart attack praying ,🙏🙌 for his speedy recovery #remodsouza #choreographer pic.twitter.com/6HIPhnAtb8
— bhupesh kumar🇮🇳 (@bhupesh34313508) December 11, 2020
रेमो ने बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों जैसे स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक में अपनी कोरियोग्राफी के जलवे दिखाए हैं। इसके साथ ही रेमो डिसूजा फ्लाइंग जट, रेस 3, फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।