बेटी न्यासा कटा कर ही मानेगी पिता अजय देवगन की नाक, इस बार दो लड़कों के साथ करती दिखी ऐसा काम
बॉलीवुड में पहले बहुत से सितारे नाम कमाते थे और तब पता चलता था कि ये तो किसी सितारे के बच्चे हैं। वहीं आज के समय में ये स्टार किड्स पर्दे पर आने से पहले ही सुर्खियों में आ जाते हैं। कुछ स्टार किड्स ऐसे भी हैं जो फिल्मों में नहीं आए हैं लेकिन अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इनमें से एक हैं अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा जो अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती हैं।
न्यासा पहले से कहीं ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आती हैं और अक्सर उनकी बोल्ड तस्वीरें फैंस को हैरान कर देती हैं। न्यासा पहले लाइमलाइट से खुद को दूर ही रखती थीं लेकिन पिछले कुछ सालों में वो भी बाकी स्टार किड्स की तरह की कैमरे में कैद नजर आने लगी हैं।अब हाल ही में न्यासा देवगन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर आईं हैं जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
न्यासा की तस्वीरें हुईं वायरल
न्यासा देवगन की इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो भी एक पार्टी गर्ल हैं और मस्ती करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटती हैं। न्यासा इन तस्वीरों में अपने दो दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। खाने की टेबल पर वो अपने दोस्त के साथ कभी सीरियस लुक तो कभी हंसते हुए पोज देते नजर आ रही हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।
न्यासा की इन तस्वीरों पर फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बहुत से यूजर्स ने न्यासा के लुक की काफी तारीफ की है। कई यूजर्स का मानना है कि न्यासा के चेहरे में काजोल की झलक आ रही है तो वहीं कई यूजर्स उन्हें काफी स्टनिंग और खूबसूरत बता रहे हैं। हालांकि बहुत से यूजर्स को न्यासा की ये तस्वीरें अच्छी नहीं लगीं। एक ने लिखा- एक 19 साल की लड़की दो ऐसे लड़कों के साथ पार्टी कर रही है जिनकी उम्र 25 साल से भी ज्यादा है, मुझे नहीं पता कि क्या गलत है लेकिन ये सही भी नहीं है।
यूजर्स कर रहे ऐसे ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने भी न्यासा की तस्वीरों पर आपत्ति जताते हुए लिखा- एक साथ दो दो लड़कों के साथ घूमना अजीब है। एक ने लिखा- आज कल न्यासा के बारे में ज्यादा खबरें आ रही हैं। बता दें कि न्यासा देवगन ने इससे पहले भी कई तस्वीरें पोस्ट की थीं जहां वो अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहीं थीं।
बता दें कि इन दिनों न्यासा अपने कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। इसके साथ ही अब वो जैसे तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं उससे लग रहा है कि वो फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं। हालांकि अभी तक अजय देवगन या काजोल ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। साथ ही न्यासा भी अपने करियर को लेकर किसी भी तरह की बातें नहीं करती हैं। हालांकि यूजर्स का मानना है कि न्यासा काजोल और अजय की बेटी हैं तो उनमें भी एक्टिंग टैलेंट कूट कूट के भरा होगा। ऐसे में फैंस न्यासा को जल्द से जल्द पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।