छोटी बहन को पिता बोनी कपूर ने चूमा, तो नाराज हुई जाह्नवी कपूर ने किया यह काम
बॉलीवुड अभिनेत्री और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जाह्नवी ने अपने करियर की शुरुआत धड़क फिल्म से की है। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। वहीं उनकी बहन खुशी कपूर फिल्मों में आने से पहले ही बहुत फेमस है। दोनों बहनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है।
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दिवाली की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जाह्नवी ने इस बार अपने परिवार के साथ सादे तरीके से दीवाली मनाई है। बता दे कि हर दिवाली पर बॉलीवुड में कई दिवाली पार्टी ऑर्गेनाइज हुआ करती है। लेकिन इस बार कोरोना के चलते इस तरह की कोई पार्टी नहीं हुई है। सभी कलाकारों ने अपने घरों में सादे तरीके से दिवाली मनाई है। जाह्नवी कपूर की दीवाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।
परिवार के साथ मनाई दिवाली
i love them ✨#JanhviKapoor #KhushiKapoor pic.twitter.com/1bF42UVHoR
— ameera. (@janhvisameera) November 17, 2020
जाह्नवी कपूर ने इस बार दिवाली अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ मनाई है। जाह्नवी अपनी बहन के साथ अपने पिता के ऑफिस में पूजा करने भी पहुंची थी। उसके बाद वह अपनी दादी निर्मला कपूर को दिवाली की बधाई देने और उनसे आशीर्वाद लेने उनके घर की गई थी। जिसके बाद जाह्नवी ने खुशी और बोनी कपूर के साथ दिवाली सेलिब्रेट की।
#JanhviKapoor 💛 pic.twitter.com/c9CzoV7bHz
— BINDU 🦋 (@MySelfBindu) November 17, 2020
जाह्नवी को तस्वीरों में येलो कलर की साड़ी में देखा जा सकता है। दिवाली के लिए जाह्नवी की यह साड़ी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत साड़ी के साथ लंबे इयररिंग्स पहने हैं जिससे उनका लुक और भी अच्छा लग रहा है। वहीं उन्होंने कोई हेयर स्टाइल ना बनाते हुए अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। जाह्नवी की तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
तस्वीर में बना रही है मुंह
बता दे कि जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली की 4 तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में उनके साथ उनकी बहन खुशी कपूर और पिता बोनी कपूर नजर आ रहे हैं। उन्होंने खुशी कपूर के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है कि, जब तक वह दिन भर में अपनी बहन को परेशान नहीं करती तब तक उनका दिन अधूरा रहता है। बता दे कि एक तस्वीर में बोनी कपूर अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
An adorable picture of #khushikapoor #boneykapoor and oh! Not to forget #JanhviKapoor 's expressions 🤣
😁😁😁#Bollywood #bollywoodactress #bollywoodcelebs #bollywoodstars #celebrity #Diwali2020 #HappyDiwali #funny #festivalseason pic.twitter.com/ruaO4pqdJz— FilmiBeat (@filmibeat) November 16, 2020
जिसे देख कर जाह्नवी फोटो में क्यूट सा मुंह बना रही है। फोटो में जाह्नवी का एक्सप्रेशन बहुत अच्छा लग रहा है। इसके अलावा एक फोटो में उन्होंने अपने पिता के गले में हाथ डाला हुआ है। और वह कैमरे की तरफ पोज देते हुए मुस्कुरा रही हैं। बता दे कि बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों के बहुत करीब है। वह उनका बहुत ख्याल रखते हैं। बाप बेटी की बॉन्डिंग एक अन्य तस्वीर में देखी जा सकती है जिसमें बोनी कपूर बड़े प्यार से खुशी कपूर को देखते हुए नजर आ रहे हैं।