इस एक्ट्रेस के लिए उठाया करण मेहरा ने अपनी पत्नी पर हाथ, एक बच्चे का पिता होने के बाद भी किया अफेयर
इन दिनों टीवी एक्टर करण मेहरा और उनकी एक्ट्रेस पत्नी निशा रावल के बीच अनबन वाला मामला अपने पिक पर पहुंच चुका है। यह मामला दुनिया के सामने उस वक्त आया जब उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ ज़्यादती, हाथ उठाना और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया। इस मामले पर अब धीरे धीरे अन्य टीवी स्टार भी अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं, ज़्यादातर लोगों की सहानुभूति निशा की तरफ ही है। वहीं इस मामले ने सोशल मीडिया और भी काफी ज्यादा तूल पकड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि करण मेहरा का फेयर उनकी ही कोस्टार हिमांशी पराशर के साथ है।
View this post on Instagram
यही वजह है कि जब निशा रावल और करण मेहरा के बीच रिश्ते में खटास आई तो लोगों ने सोशल मीडिया पर हिमांशी परासर को इसके लिए ज़िम्मेदार माना, और उनकी अब जम कर आलोचना की जा रही है। बता दें कि मावां दी ठंडिया छावां में हिमांशी और करण दोनों साथ में काम कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे की तस्वीरों को अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। और इस बीच यह भी खबर है कि इन दोनों का अफेयर चल रहा है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि एक पंजाबी शो मावां दी ठंडिया छावां में करण और हिमांशी दोनों की जोड़ी दिखाई दे रही है। दोनों शो के दौरान फिल्माए जा रहे रोमांटिक सीन को अपने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर शेयर भी करते रहते हैं। जिन पर लोगों की खूब प्रतिक्रिया भी मिलती रहती है।
View this post on Instagram
बता दें कि निशा रावल ने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही थी कि शूटिंग का बहाना बना कर करण अक्सर चंडीगढ़ में रहते हैं और वे मुम्बई में इन दिनों कम ही आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि पिछले साल से वे चंडीगढ़ का कह कर दिल्ली भी किसी लड़की से मिलने जाते हैं, इसी लड़की से उनका अफेयर चल रहा है।