देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू से यह रिश्ता था गंगू बाई का, आलिया भट्ट की फ़िल्म की वजह से उखड़े गढ़े मुर्दे
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके साथ-साथ गंगूबाई की कहानी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां आए दिन उनसे जुड़े नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच हाल ही में पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के साथ गंगूबाई का कनेक्शन निकलकर सामने आया है। जिसमें कुछ बातें लोगों को हैरान कर रही हैं। जो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक समय पर गंगूबाई का सिक्का चलता था। उनकी पहचान अंडरवर्ल्ड डॉन और गैंगस्टर्स से लेकर बड़े-बड़े राजनेताओं तक थी। इस दौरान गंगूबाई ने जिस्म का कारोबार करने वाली महिलाओं के लिए काफी काम किया था। इसी कड़ी में गंगूबाई ने वुमन एम्पावरमेंट समिट में एक लंबी-चौड़ी स्पीच भी दी थी। जिसके बाद उनके चर्चे दूर-दूर तक होने लगे थे। धीरे-धीरे गंगूबाई की चर्चा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के कानों तक भी पड़ी।
जिसके कुछ समय बाद गंगूबाई को पंडित नेहरू से मिलने का मौका भी मिला। जिस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जिस्म का कारोबार करने वाली महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने की बात रखी। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि उन्हें भी आम महिलाओं की तरह बराबर का हक दिया जाना चाहिए। जिससे वे समाज में सिर ऊंचा कर सम्मान की जिंदगी जी सकें।
पंडित नेहरू ने गंगूबाई की बात सुनने के बाद उनसे सवाल किया कि आखिर उन्होंने यहीं काम करना क्यों चुना, वो चाहती तो किसी बेहतर इंसान के साथ शादी कर सकती थी। जिससे उनकी जिंदगी बेहतर हो जाती। उनकी बात सुनकर गंगूबाई ने ऐसा जवाब दिया कि पूर्व पीएम नेहरू की बोलती बंद हो गई। गंगूबाई ने कहा कि क्या, वे उन्हें मिसेज नेहरू बनाएंगे? इस सवाल के जवाब में नेहरू कुछ नहीं बोल पाएं। जिसके बाद गंगूबाई कहती हैं कि बोलना बहुत आसान होता है, जबकि करना उतना ही कठिन।
खैर, बात करें फिल्म की तो संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगूबाई का किरदार निभाया है। वहीं, अजय देवगन भी फिल्म में लीड रोल में रहेंगे। बता दें कि ये फिल्म एस हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। जो आने वाली 25 फरवरी को रिलीज होने वाली है। दर्शकों को एक्ट्रेस की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है