सुशांत के लिए फुट-फुट के रोने लगी उनकी ऑन स्क्रीन माँ, वायरल हो रहा है वीडियो
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया से हमेशा हमेशा के लिए रुखसती लेली थी। महज़ 34 साल की छोटी सी उम्र में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज इस दुखद घटना को बीते 6 महीने से ज़्यादा का वक्त बीत चुका है, मगर आज भी सुशांत उनके चाहने वालों की यादों में जस के तस काबिज हैं। आज भी उन्हें याद कर करोड़ो आंखे पल भर में गीली हो जाती हैं। हाल ही में ऐसा भावुक मंजर उनकी ऑनस्क्रीन मां ऊषा नाडकर्णी के साथ भी बिता। इन दिनों सोशल मीडिया पर उषा नाडकर्णी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उषा जी रिश्ते अवोर्ड में सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए स्पीच दे रही थी। मगर अचानक ही वे बोलते बोलते फुट-फुट कर रोने लगती हैं।
View this post on Instagram
बता दें की उषा नाडकर्णी का यह वीडियो उनके एक चाहने वाले ने अपने इन्स्ताग्राम हैंडल पर डाला था जिसे अब तक लगभग 12 हज़ार बार देखा जा चुका है। ना सिर्फ उषा नाडकर्णी सुशांत को याद करते हुए वीडियो में रोती हुई दिखाई दे रही है बल्कि ऑडियंस में बैठे लोगों की आँखों में भी आंसू देखने को मिल रहे हैं। सुशांत को याद करते हुए ऊषा नाडकर्णी कहती हैं कि ऑन स्क्रीन मेरा ‘मानव’ शांत और सुशील था, लेकिन ऑफस्क्रीन वह बदमाश और नटखट था। बता दें कि ऊषा नाडकर्णी के अलावा इस अवार्ड फंक्शन में सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे भी अपने डांस के जरिए दिवंगत अभिनेता को याद करती हुई दिखाई देंगी।
View this post on Instagram
वहीं अगर दिवंगत अभिनेता की बात करें तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत स्टार प्लस के शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ से की थी। इस सीरियल के बाद उन्हें पवित्र रिश्ता में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ था। इस शो में उनके द्वारा निभाया गया मानव का किरदार आज भी लोगों के ज़हन में है। इस किरदार को निभाने के बाद उन्होंने उपलब्धियों के नए शिखर को छुआ।
View this post on Instagram
इस सीरियल ने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए थे। इसके बाद ही उन्हें उनकी पहली फिल्म काई पोछे मिली थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। इसके बाद तो उन्होंने बॉलीवुड में कम समय में एक अलग नाम कमा लिया था, और एम.एस धोनी, शुद्ध देसी रोमांस, छिछोरे और केदारनाथ जैसी कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे।