हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने खाली किया सिंगर का खजाना, तलाक के साथ ले गई इतने करोड़ रुपये
पंजाबी सिंगर हनी सिंह अपने रैप गानों के लिए बेहद मशहूर हैं। लेकिन उनका विवादों से गहरा नाता है। वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। हालांकि पिछले काफी समय से हनी सिंह ने खुद को विवादों से दूर रखने की काफी कोशिश की है। लेकिन एक बार फिर से वो सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि, इस बार वो अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हो गया है।
हनी सिंह और शालिनी तलवार ने लिया तलाक
मालूम हो कि बीते वर्ष सिंगर की पत्नी शालिनी ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा, दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने समेत कई आरोप लगाए थे। इन आरोप के साथ उन्होंने तलाक की अर्जी दी थी। इसके बाद दोनों के बीच हुए तलाक पर एक करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में पत्नी को सौंप दिया।
बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने हनी सिंह को अगस्त 2021 तक के लिए नोटिस जारी किया था। ऐसे में अब दोनों के बीच तलाक के बाद यह मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी। इस दौरान अगले प्रस्ताव पर सुनवाई की जाएगी। बता दें कि अपनी शिकायत में शालिनी ने आरोप लगाए थे कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ संबंध बनाकर शालिनी को धोखा दिया है। शालिनी ने कोर्ट को बताया था कि सिंगर उनके साथ मारपीट करते हैं।
[wp-rss-aggregator exclude=”33965″ limit=”2″]
शालिनी ने कहा कि उन्होंने इस शादी को दस साल दिए। इसपर उन्होंने हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। शालिनी तलवार ने ‘घरेलू हिंसा, महिलाओं का संरक्षण अधिनियम’ के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था। हालांकि, दोनों के बीच एक करोड़ पर समझौता हुआ।
यूट्यूब वीडियो से शुरू हुआ था हनी सिंह का करियर
बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि हनी सिंह ने इंड्स्ट्री कदम रखने से पहले ही शालिनी से शादी कर ली थी। दरअसल, हनी और शालिनी बचपन के दोस्त हैं और स्कूल के दिनों में दोनों को प्यार हो गया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2001 में उन्होंने शादी की। बता दें कि यो-यो हनी सिंह का असली नाम हरदेश सिंह है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब वीडियो के जरिए की। बाद में हनी ने अपने नाम के साथ यो-यो लगा लिया, जिसका मतलब है ‘आपका अपना’। हनी सिंह ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए। हाई हिल्स, अंग्रेजी बीट समेत तमाम गानों के जरिए अपनी पहचान बना ली।
[wp-rss-aggregator exclude=”33965″ limit=”5″]