एडल्ट वीडियो के मामले में जेल की हवा खान चुके राज कुंद्रा के साथ राखी ने बनाया वीडियो, कह डाली यह बातें
बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा राखी सावंत काफी ज्यादा जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वो आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं, कभी अपनी लव लाइफ को लेकर तो कभी अपने किसी बयान को लेकर चर्चा का विषय बन जाती हैं। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने का कारण कुछ वीडियोज़ हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज़ वायरल हो रही है। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दो वीडियोज़ शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस काफी ज्यादा खुश लग रही हैं। बता दें कि ये वीडियोज़ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की बहन शमित शेट्टी के बर्थडे पार्टी की हैं।
वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि शमिता शेट्टी केक काट रही हैं। वहीं उनकी बहन शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी उनके बगल में खड़ी हैं। वीडियो में राखी की बेस्टफ्रेंड अकांक्षा शर्मा मल्होत्रा भी दिख रही हैं। दोनों खूब जोर-जोर से शमिता के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रही हैं। उसके बाद बारी-बारी करके सब शमिता को केक खिला रहे होते हैं। राखी भी शमिता को केक खिलाती हैं। बता दें कि शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में उनके ब्वॉयफ्रेंड राकेश बापट भी वहां मौजूद हैं। उनकी ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। फैंस उनकी ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि राखी सावंत की एक और वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें राखी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस राज कुंद्रा को भाई कहकर बुलाती हैं। वहीं राज भी उन्हें कहते हैं कि वो बॉलीवुड की सबसे समझदार और सच्ची अदाकारा हैं। वो हमेशा अच्छा करती हैं। वहीं राखी सावंत भी अपने भाई राज कुंद्रा को कहती हैं कि वो रॉकस्टार हैं। उन्होंने कहा कि राज एक अच्छे पति और पिता हैं। जिसके बाद राज कुंद्रा एक्ट्रेस को लव यू कहते हैं। दोनों बहन-भाई का ये क्यूट वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।
View this post on Instagram
राखी की इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘सबको मक्खन लगा रही है राखी’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘राज को भाई बना लिया। इनसे इतना डर क्यों’। इस तरह के कई कमेंट्स राखी के पोस्ट पर किेए गए हैं।