आमिर खान की होने वाली तीसरी बीवी फातिमा के साथ दिखी बेटी आईरा, लोग बोले मिल गई शादी की मंजूरी
साल 1988 में रिलीज़ फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से फेम पाने वाले एक्टर आमिर खान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। इस फिल्म में पहली बार एक्टर लीड रोल में नज़र आए थे। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर में कई सफल फिल्में दी। जिसके चलते आज के समय में उन्हें मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट के नाम से बुलाया जाता है। फैंस उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी पर्नालिटी के दीवाने हैं।
आमिर खान ने अपने अब तक के करियर में तकरीबन हर तरह के किरदार अदा किये हैं। साथ ही उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किरदार को पर्दे पर जिंदा कर दिया है। एक्टर आमिर खान को लाइम लाइट में बने रहना काफी ज्यादा पसंद है। जिसके चलते वो आसानी से सुर्खियों में छा जाते हैं। हाल ही में कुछ तस्वीरें एक्टर को फिर से सुर्खियों में खींच लाई हैं।
बता दें कि वायरल हो रही तस्वीरें आमिर खान की नहीं बल्कि उनकी बेटी की हैं। दरअसल, बीते दिनों उनकी इकलौती बेटी इरा खान ने अपना 25 वां जन्मदिन अपने पूरे परिवार के साथ मनाया। स्टार किड के इस जन्मदिन के मौके पर पूल पार्टी ऑर्गेनाइज़ की गई थी। जिसमें कई लोगों ने शिरकत की थी। बता दें कि ईरा खान ने ये तस्वीरें अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
View this post on Instagram
इरा खान की वायरल हो रही तस्वीरों में आमिर खान, ईरा के ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे, इरा की मां रीना दत्ता, उनकी दूसरी मां किरण राव नज़र आई थी। साथ ही एक ऐसी शख्स भी नज़र आई थी। जिसके चलते आमिर को ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि वो शख्स कोई और नहीं बल्कि फातिमा सना शेख थी। दरअसल, ईरा खान की इस बर्थडे पार्टी में केवल फैमिली मेंबर्स नज़र आए थे। तो वहां फातिमा सना शेख की मौजूदगी लोगों को कुछ रास नहीं आई। जिसके चलते आमिर खान को ट्रोल किया जा रहा है।
View this post on Instagram
बता दें कि तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी लोग पूल ड्रेस में नज़र आ रही हैं। यहां तक की इरा खान ने भी अपनी केक कटिंग सेरेमनी बिकिनी में पूरी की थी। जिसके चलते बीते दिनों उन्हें ट्रोल किया गया था। वहीं इस बार उनके पिता की बारी है। एक्टर को ये कहकर ट्रोल किया जा रहा है कि वो तीसरी शादी करने वाले हैं। यूज़र्स कमेंट कर लिख रहे हैं लगता है कि फातिमा और आमिर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले सकते हैं। साथ ही दोनों के बारे में कई अन्य बातें भी बोली जा रही हैं। जिससे पता लगता है कि फैंस को उनकी ये तस्वीरें पसंद नहीं आई।