इन एक्ट्रेसेस के साथ रह चुका है अजय देवगन का अफेयर, काजोल संग रिश्ता टूटने की भी आ गई थी नौबत
बॉलीवुड इडंस्ट्री के जाने-माने एक्टर अजय देवगन की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्टर से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिसमें वो कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ नज़र आए हैं। बता दें कि अजय देवगन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। बता दें कि अजय देवगन का आज जन्मदिन है। आज हम उनकी पत्नी काजोल के अलावा अजय के सभी अधूरे प्यार के बारे में बताएंगे।
सबसे पहले बारी आती है रवीना टंडन की। एक्ट्रेस रवीना टंडन और अजय एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। लेकिन फिर अजय ने रवीना से दूरी बना ली। जिसके चलते रवीना अपनी जान तक देने चली गई थी।
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ही वो एक्ट्रेस थी। जिसके चलते अजय देवगन ने एक्ट्रेस रवीना टंडन को छोड़ा था। दोनों के रिलेशन ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी।
फिल्म ‘धन्यवाद’ में एक साथ काम करने के बाद एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का दिल अजय देवगन के लिए धड़कने लगा था। लेकिन अजय का दिल तो करिश्मा कपूर के लिए धड़कता था। इसलिए दोनों का रिश्ता नहीं चल सका।
एक बार इंटरव्यू में बात करते हुए तब्बू ने बताया था कि जब अजय के साथ वो काम करती थी। तो अजय उनके आस-पास किसी लड़के को आने नहीं देते थे और अगर कोई आ जाता था तो उसे मारते थे। जिसके चलते तब्बू एक्टर से प्यार करने लगी। लेकिन दोनों की शादी नहीं हो सकी।
अब बारी आती है इलियाना डीक्रूज की। इलियाना भी एक समय पर अजय देवगन को मन-ही-मन चाहती थी। दोनों का रिलेशन इतना आगे बढ़ गया था कि कुछ समय बाद अजय और काजोल अलग भी हो सकते थे। लेकिन बाद में काजोल ने सब कुछ संभाल लिया। आज के समय पर अजय और इलियाना केवल दोस्त हैं।
फिल्म ‘वन्स अपॉन द टाइम इन मुम्बई’ में एक साथ काम करते वक्त कंगना और अजय करीब आने लगे थे। जिसका पता काजोल को लग गया था। जिसके बा उन्होंने अजय और कंगना के एक साथ काम करने पर पाबंदी लगा दी थी।
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह के लिए तो अजय देवगन का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी कहा जाता है। लेकिन ऐसा है नहीं, दोनों केवल दोस्त हैं और ये खुलासा झूठा है।