आपको हंसाने के लिए कपिल शर्मा शो के कलाकार लेते हैं इतनी मोटी रकम
टीवी का बहुचर्चित कॉमेडी शो ‘ द कपिल शर्मा शो ‘ सालों से लोगो के दिलों पर राज कर रहा है। कपिल शर्मा शो की टीआरपी रेटिंग्स बहुत हाई होती हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी इस शो के वीडियोज वायरल होते हैं। शो के होस्ट और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इस शो की जान है। कपिल शर्मा ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से अपने करियर की शुरुआत की थी।
The Kapil Sharma Show Season 2 Episode 158 14th November 2020 WEB x264 AAC pic.twitter.com/z9nscUzBN9
— IT Howpedia (@ithowpedia) November 15, 2020
इसके बाद कपिल शर्मा कई कॉमेडी शोज का हिस्सा रहे। लेकिन उन्हें सफलता अपने शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के बाद मिली। इस शो ने कपिल को सुपरस्टार बना दिया। वहीं कॉमेडी नाइट्स के खत्म होने के बाद सोनी टीवी पर उनका शो द कपिल शर्मा शो शुरू हुआ। शो में उनके साथ किकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और कृष्णा जैसे कई स्टार्स है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि यह स्टार शो के एक एपिसोड से कितनी कमाई कर लेते हैं।
कपिल शर्मा को मिलते हैं एक करोड़
@KapilSharmaK9 ek baar khud ko hmari nazaro👀 se dekheye ap kitne cute,handsome nd fit lg rhe ho☺☺😍😍😍🤗🤗🤗🤗
I can't get my eyes off from you🥰#KapilSharma #TheKapilSharmaShow #KapilSharmashow pic.twitter.com/rnIn36AvST
— 𝙺𝙰𝙿𝙸𝙻𝑖𝑎𝑛 𝒯𝒶𝓃𝒾𝓎𝒶 (@TaniyaKapilian) November 21, 2020
कपिल शर्मा शो को होस्ट करने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा एक वीकेंड के लिए एक करोड रुपए चार्ज करते हैं। बताया जाता है कि पहले वह 70 लाख रुपए तक फीस लेते थे। लेकिन अब कपिल शर्मा ने अपनी फीस बढ़ाकर एक करोड़ कर दी है। कपिल शर्मा इस शो को ना सिर्फ होस्ट करते हैं बल्कि वह इस शो की जान है। शो का टाइटल भी उन्हीं के नाम के होने से वजह से उन पर ज्यादा फोकस किया जाता है। बता दे कि शो में नजर आने वाले बाकी सितारे भी मोटी कमाई कर लेते हैं।
बाकी सितारों को मिलती है इतनी फीस
कपिल शर्मा शो में सपना का किरदार निभाकर सबको हंसाने वाले कृष्णा अभिषेक एक वीकेंड के लिए 12 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। शो में उनके किरदार को बहुत पसंद किया जाता है। शो में कपिल शर्मा की करीबी दोस्त भारती सिंह भी नजर आ रही है। भारती भी कृष्णा की तरह एक वीकेंड के लिए 12 लाख रुपए तक फीस लेती है। भारती को कभी बुआ के तो कभी तितली भाभी के रोल में देखा जाता है।
Indian idol judges and talented singers grace the set of 'THE KAPIL SHARMA SHOW' 🤩 pic.twitter.com/6H8r45WWl4
— Kapil Updates (@KapilUpdate) November 18, 2020
वहीं चाय वाला बनकर सबको हंसाने वाले चंदन प्रभाकर की फीस 5 से 7 लाख है। कपिल शर्मा शो में शुरुआत से ही नजर आने वाले किकू शारदा भी 7 लाख तक चार्ज करते हैं। शो में इसके साथ ही अर्चना पूरन सिंह भी नजर आ रही है। बता दे कि अर्चना से पहले नवजोत सिंह सिद्दू शो में जज की कुर्सी पर नजर आते थे। लेकिन किसी विवाद के बाद सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह को शो मे जगह दे दी गई। अर्चना पूरन सिंह एक वीकेंड के लिए 10 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
भारती की गिरफ्तारी के बाद उठ रहे हैं सवाल
They have trolled and mocked Arnab Goswami in KAPIL sharma Show and now NCB is trolling them !!
Sabka time aata Hai !! 😎#CBIFastTrackSSRCase@republic @Rhythms22 @ashutoshjourno @SyyedSuhail @sucherita_k @pradip103 @aishkapoor @nidhi_republic @nilotpalm3 @_PreetiPandey https://t.co/pWz1r2Wkvv
— 🇮🇳🦋Hope🦋Believe🦋Truth Wins🦋 (@rupali2312) November 21, 2020
बता दे कि शनिवार को ही शो में नजर आने वाली भारती सिंह की गिरफ्तारी हुई है। भारती और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। भारती की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग कपिल शर्मा और उनके शो पर सवाल उठा रहे हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि, क्या अब कपिल शर्मा की भी गिरफ्तारी होगी। या फिर कपिल अपने शो में दूसरों की तरह भारती सिंह का भी मजाक उड़ाएंगे।