सुशांत मामले के बाद पहली बार डाला करण जौहर ने इंस्टा पर अपने बच्चों के साथ पोस्ट, मस्ती मूड में आ रहे हैं नज़र
फ़िल्म निर्माता करण जौहर को सुशांत मामले में काफी बुरा भला सुनना पड़ा, वहीं उन्होंने इसी विरोध के बीच में हाल ही में अपनी पहली किताब ‘द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव’ (The Big Thoughts of Little Luv) किताब का अनावरण किया। शुक्रवार के दिन इन्होंने इसी किताब के बारे में बात करते हुए शुक्रवार के दिन करण जौहर ने अपनी इंस्टा प्रोफाइल से एक वीडियो साझा किया। यह वीडियो उन्होंने अपने ऑफिशियल अकॉउंट पर डाला, इस वीडियो में करण जौहर के साथ उनके जुड़वा बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो थोड़ी ही देर में लाखों लोगों की आंखों के सामने से गुज़र गया। इस वीडियो के बारे में बात करें तो इसमें करण जौहर अपने जुड़वा बच्चों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रुही और यश वीडियो में करण जौहर की गोदी में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही बुक का प्रमोशन भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
https://twitter.com/karanjohar/status/1324605636026331136?s=19
करण जौहर और उनके बच्चे अपने पिता के साथ मस्ती करते हुए और उन्हें प्यार करते हुए देखे जा सकते हैं। करण इस वीडियो में अपनी किताब ‘द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव’ के बारे में बात करते हुए बतातें हैं कि इसे क्यों खरीदना चाहिए। जैसे ही किताब को करण कैमरे के सामने लाते हैं रुही ज़ोर से हंसने लगती है।
https://twitter.com/karanjohar/status/1311964112939753473?s=19
गौरतलब है कि सुशांत मामले के बाद यह पहली बार है जब करण जौहर अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर दिखे हैं। इससे पहले उन्होंने एक सितंबर को अपने बच्चों के साथ एक छोटी सी क्लिप स्टोरी पर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि अब वो एक लेखक के रूप में बदल रहे हैं।