करीना ने सरेआम बनाई ऐसी वीडियो, देख लोग बोले- हम भी मिस कर रहे
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिनमें वो कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ नज़र आ चुकी हैं। बता दें कि करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनकी एक पोस्ट काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है।
आपको बता दें कि करीना कपूर खान आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रसेस में से एक हैं। करीना कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के चलते। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण उनकी एक वीडियो है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर तेज़ी से वायरल हो रही है।
वायरल वीडियो उन्होंने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। वीडियो शेयर करने के साथ ही करीना ने कैप्शन में लिखा, ‘मंडे ब्लूज़ बिरियानी’। जिस पर इस समय काफी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। जिससे पता चलता है कि फैंस वीडियो को कितना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
अगर बात करें वायरल वीडियो की तो वीडियो में साफतौर से देखा जा सकता है कि करीना कपूर खान बिरियानी से भरा एक डब्बा खोलती हैं और उसे सूंघती हैं। जिसके बाद वो प्लेट में बिरियानी निकाल कर टेस्ट करती हैं और ऊंगलियों से इशारा करती हैं कि बिरियानी बहुत टेस्टी है। इसके साथ ही वो क्रू मेंबर्स को भी बिरियानी टेस्ट करवाती हैं। वहां मौजूद सभी लोग बिरियानी चखते हैं और इसका लुत्फ उठाते हैं।
सबको बिरियानी बहुत पसंद आती है। करीना कहती हैं कि ये डब्बा खाली होना चाहिए। इसके बाद वो कहती हैं कि कल वो मूंग दाल का हलवा लाएंगी। बता दें कि करीना कपूर खान एक फूडी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस की इस वीडियो पर कई बड़े कलाकारों ने रिएक्शन दिया है। कई एक्ट्रेसेस ने लिखा कि वो बिरियानी को मिस कर रही हैं तो वहीं कुछ ने लिखा कि मेरी फेवरेट।
View this post on Instagram
वहीं अगर बात करें करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ में नज़र आएंगी। उनकी ये फिल्म एक मल्टी स्टारर फिल्म है। फिल्म में उनके साथ आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, नागा चैतन्या, पंगज त्रिपाठी जैसे कई बड़े और दिग्गज कलाकार मौजूद रहेंगे। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। करीना की ये फिल्म एक कॉमेडी, ड्रामा फिल्म है। उनकी ये फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी।