करीना के एक्स बॉयफ्रैंड शाहिद कपूर पर फूटा था करिश्मा कपूर का गुस्सा, जम कर लगाई थी फटकार
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई कलाकारों ने जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर ही शुरुआत की थी। इन्हीं कलाकारों में से एक शाहिद कपूर भी थे। एक्टर शाहिद कपूर भले ही इस समय एक जाने-माने कलाकार बन चुके हैं, लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने बैक स्टेज डांसर के तौर पर ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। वहीं अगर बात करें एक्टर शाहिद कपूर की फिल्मों की तो एक्टर ने इस समय बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ फिल्में आज भी लोगों को उतनी ही पसंद आती हैं, जितनी उस समय आती थी जब उनकी ये फिल्में रिलीज़ हुई थी। एक्टर ने एक तरफ जहां विवाह जैसी बेहतरीन फिल्मों में प्रेम नाम के लड़के जैसा नम्रता भरा किरदार निभाया था। तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ में ऐग्रेसिव सरजन का किरदार भी निभाया था। जिसे लोगों का बहुत प्यार मिला। एक्टर को बॉलीवुड की कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिला, जो कलाकारों को बहुत कम ही मिलता है।
आपको बता दें कि अपने फिल्मी करियर में एक्टर शाहिद कपूर की कई गर्लफ्रेंड्स बनी। जिसमें एक्ट्रेस करीना कपूर का नाम भी शुमार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहिद कपूर अपनी गर्लफ्रेंड करीना की बहन और जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से डांट खा चुके हैं। ये तब की बात है जब एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इंडस्ट्री की बड़ी स्टार थी। लेकिन शाहिद कपूर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया करते थे।
बता दें कि शाहिद कपूर ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, करिश्मा कपूर, एक्टर अमिताभ बच्चन जैसे कई कलाकारों के साथ बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया है। इसी तरह शाहिद कपूर ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने में भी बैकग्राउंड में डांस किया है। फिल्म के एक गाने में करिश्मा का डांस था, जिसमें शाहिद कपूर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर डांस कर रहे थे। शाहिद अपने टीम मेंबर के साथ डांस मैच करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कर नहीं पा रहे थे। जिसके चलते एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को रीटेक पर रीटेक लेने पड़े थे। शाहिद कपूर की गलती के चलते एक्ट्रेस को 15 से भी ज्यादा रीटेक लेने पड़े थे।
जिसके बाद एक्ट्रेस गुस्सा होकर बोलती हैं कि कौन है वो, जो इतनी बार गलती कर रहा है। उनकी इस डांट से शाहिद डर जाते हैं और उनके सामने न आते हुए अपनी टीम के अन्य लड़कों के पीछे छिप जाते हैं। फिर जैसे-तैसे वो गाना शूट होता है। इस बात का खुलासा खुद एक्टर शाहिद कपूर ने सालों बाद फेमस टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ में किया था। साथ ही उन्होंने बताया की उसके कुछ साल बाद शाहिद ने करिश्मा की बहन करीना कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और 5 सालों के साथ के बाद टूट गया।