बेटे रणबीर की शादी में इस तरह शामिल हुए ऋषि कपूर, वीडियो देख छलक उठे सबके आंसू
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट लव्ड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस दोनों कलाकारों की इस जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। बीते दिनों 14 अप्रैल 2021 को आलिया और रणबीर एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों कलाकारों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज़ इस समय सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फैंस दोनों कलाकारों की शादी की तस्वीरों पर हार्ट और फायर वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं। साथ ही ‘मेड फॉर इचअदर’ जैसे शब्दों का यूज़ कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
अगर बात करें वायरल वीडियो की तो वीडियो को डिज़ाइन गिरी इंडिया के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में उस डिज़ाइनर ने रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीर के साथ कुछ ऐसा कर दिया। जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। फैंस के साथ-साथ कपूर फैमिली को भी ये तस्वीर काफी ज्यादा पसंद आई। साथ ही रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर सहानी और नीतू कपूर ने वायरल वीडियो को अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से शेयर किया है। साथ ही ऐसा एडिट करने के लिए धन्यवाद भी किया है।
View this post on Instagram
बता दें कि वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि डिज़ाइनर रणबीर और आलिया की फैमिली फोटो को लेकर उसमें ऋषि कपूर की तस्वीर को एडिट कर देता है। जिसे देखकर ये बिल्कुल भी नहीं बताया जा सकता कि ये तस्वीर फेक है। तस्वीर देखकर लगता है मानों ऋषि कपूर ने खुद अपने बेटे की शादी अटेंड की हो। शादी के दौरान भी कपूर फैमिली ऋषि कपूर को याद करती नज़र आई।
View this post on Instagram
बता दें की बीते दिनों रणबीर और आलिया की रिसेप्शन पार्टी से जुड़ी कई अन्य तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वायरल हुई थी। जिसे विरल भयानी के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था। साथ ही ये तस्वीरें रिद्धिमा कपूर और आलिया भट्ट ने भी शेयर की थी। रणबीर और आलिया की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की थी। पार्टी में सभी का लुक जोरदार था। लेकिन कपल का लुक भी किसी से कम नहीं था। फैंस ने दोनों की तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स बरसाए।