शादी के कुछ ही दिनों में पत्नी आलिया को छोड़ इस लड़की के साथ वादियों में समय बिता रहे हैं रणबीर, वीडियो हुआ लीक
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्टर बीते काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज़ जोरों से वायरल हो रही हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस बार एक्टर अपनी एक वीडियो के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वो किसी और एक्ट्रेस के साथ नज़र आ रहे हैं।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर बीते काफी समय से अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्पॉट किए जा रहे हैं। दोनों ने बीते दिनों शादी कर ली है। जिसके बाद अब दोनों कलाकार अपने-अपने काम की ओर रुख कर चुके हैं। एक तरफ जहां आलिया भट्ट ऐड शूट करती नज़र आ रही हैं। तो वहीं रणबीर कपूर की एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमें वो साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस और नेश्नल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ नज़र आ रहे हैं। रणबीर की ये वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो रणबीर के फैन पेज से शेयर की गई है।
View this post on Instagram
बता दें कि रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली में मौजूद हैं। जहां उन्हें रश्मिका मंदाना के साथ सड़क किनारे कुछ क्रू मेंबर्स के साथ बात-चीत करते देखा गया। एक्टर की ये वीडियो चलती गाड़ी से रिकॉर्ड की गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर व्हाइट कुर्ते-पजामे में नज़र आए तो वहीं रश्मिका लाल साड़ी में दिखी। फैंस को उनकी ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इसके साथ ही यूज़र्स एक्टर की वीडियो पर जमकर रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं।
View this post on Instagram
यूज़र्स कमेंट कर लिख रहे हैं कि दोनों एक साथ कितने अच्छे लग रहे हैं। दूसरे यूज़र ने लिखा कि दो सुपरस्टार एक साथ सड़क किनारे क्या कर रहे हैं। वहीं रणबीर और रश्मिका के फैंस कमेंट कर लिख रहे हैं कि ये लोग काफी ज्यादा मेहनत करते हैं, इसलिए वीडियो के जरिए इनके लुक को रिवील नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि दोनों कलाकार पहली बार फिल्म ‘एनिमल’ में स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों की ये फिल्म साल 2023 में रिलीज़ होगी। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।