कपिल शर्मा शो की वजह से मुकेश खन्ना और गजेंद्र चौहान में छिड़ी महाभारत, कर रहे हैं निजी हमले
पिछले दिनों कपिल शर्मा के शो में महाभारत के कलाकारों को बुलाया गया था। इस शो में महाभारत के कलाकारों में कृष्ण, अर्जुन, युद्धिष्ठिर, दुर्योधन और शकुनि का किरदार निभाने वाले पात्रों को बुलाया गया। मगर इसमें भीष्मपितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना नदारद दिखे और यही इन दोनों कद्दावर अभिनेताओं के बीच की महाभारत की वजह बना। दोनों ही अभिनेता अब निजी हमलों पर पहुंच गए है, और एक दूसरे के खिलाफ जम कर जहर उगल रहे हैं।
बतादें की मुकेश खन्ना ने टीवी शो महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था, वहीं गजेंद्र चौहान इस शो में सबसे बड़े पांडव पुत्र युधिष्ठिर का रोल निभा रहे थे। मजेदार बात यह है कि शो के इतने सालों बाद भी यह दोनों कलाकार एक दूसरे को ताना मारते हुए किरदारों के नामों का यही संबोधन कर रहे हैं। एक ओर जहां गजेंद्र, मुकेश को भीष्म पितामह बुला रहे हैं तो मुकेश उन्हें धर्मराज कह कर संबोधित कर रहे हैं।
मुकेश खन्ना ने डाला इंस्टाग्राम पर वीडियो
इस महाभारत में ताजा हमला मुकेश खन्ना ने किया है, उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो पोस्ट करते हुए, शब्दो के करारे बाण गजेंद्र चौहान पर छोड़े हैं। मुकेश खन्ना ने अपने इस वीडियो में अपने साथी कलाकार का नाम लिए बैगर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई साथ ही उन्होंने इसके साथ एक लंबा नोट भी लिखा। जिसमें उन्होंने कहा – ”महाभारत सीरियल में अपने आप को धर्मराज कहलवाने वाले कलाकार को शायद ये घमंड हो गया है कि शो उनकी वजह से चला था। इसलिए दुनिया भर के सारे अंगूर पहले उन्हें ही मिलने चाहिए। मुकेश खन्ना को अंगूर नहीं मिले, इसलिए वो अंगूर को खट्टा कह रहे हैं और द ग्रेट कपिल शो को वाहियात शो कह रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “एक इंटरव्यू में धर्मराज जी बोले, जहां तक वो जानते हैं, मुकेश को तो शो में इनवाइट ही नहीं किया गया था तो वो इनकार कैसे कर सकते हैं। इन्हें ये भ्रम है कि ये हमेशा सच बोलते हैं, क्योंकि धर्मराज जो ठहरे, तो मैं इसे इनकी अज्ञानता कहूंगा, जो इन्होंने ढेर सारी वाहियात फ़िल्में कर के कमाई है।”
महाभारत की तुलना कपिल शर्मा शो से करने पर नाराज
“आगे वो बोले कि मुकेश जी कहते हैं कि वो इसलिए कपिल शो में नहीं आये कि यहां मर्दों को औरतों के कपड़े पहन कर नचाया जाता है। तो उन्होंने महाभारत शो क्यों नहीं छोड़ा, जहां अर्जुन भी औरतों के वस्त्र पहन बृहन्नला बनकर नाचा था। ये बात सुन कर मुझे उनकी समझ पर हंसी आ रही है। मैं यही कह सकता हूं- ”अरे अज्ञानी कहां महाभारत और कहां ये बहूदगी से भरा शो।”
आप कैसे तुलना कर सकते हैं मिस्टर धर्म राज
https://www.instagram.com/tv/CF_9o09JTwF/?igshid=1doa2vccux59u
महाभारत में अर्जुन योद्धा बनकर नाचा था। उस पर उर्वशी का शाप था, उसका ये अज्ञातवास था और वो राजकुमारी उत्तरा को नृत्य सिखा रहा था और यहां कपिल शो में मर्द, औरतों की ड्रेस पहन अश्लीलता भरे अन्दाज़ से कहते हैं “ए मैं तेरे पास बैठ सकती हूं क्या??” आप तुलना भी कैसे कर सकते हैं मिस्टर धर्मराज!!
मुकेश खन्ना समझते हैं खुद को महाभारत का ठेकेदार
https://www.instagram.com/p/CF6NRgVJfgZ/?igshid=suzxx008ra98
गौरतलब है कि हाल ही में मीडिया समूह से बात करते हुए गजेंद्र चौहान ने मुकेश खन्ना पर तीखे सवाल दागे थे। उन्होंने कहा था कि मुकेश खन्ना समझते हैं कि वे ही महाभारत के ठेकेदार है। उनके अनुसार मुकेश खन्ना को शो में नहीं बुलाया गया था और इस बात की पुष्टि खुद भीष्मपितामह ने अपने वीडियो में भी की थी। इसके साथ ही गजेंद्र चौहान ने तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि मुकेश खन्ना इन दिनों सबको ज्ञान देने का काम कर रहे हैं मगर उन्हीं के पास ज्ञान की कमी है।