महेश भट्ट ने अपने घर की बहू को भी नहीं छोड़ा, सालों बाद छलका दर्द बताई ससुर की काली करतूत
सुशांत सिंह राजपूत मामले में आए ड्रग्स एंगल ने बॉलीवुड के कई सितारों की मुश्किलें बढ़ा दी थी। एनसीबी ने दीपिका पादुकोण और सारा अली खान जैसी बड़ी हीरोइनों से पूछताछ की है। वहीं अब एक और ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक महेश भट्ट का नाम जुड़ रहा है। बता दे कि यह मामला महेश भट्ट के भतीजे से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर महेश भट्ट की रिश्तेदार और फिल्म कजरारे की हीरोइन लवीना लोध ने एक वीडियो जारी करके अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। लवीना लोध ने अपने पति और महेश भट्ट पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए महेश भट्ट और बॉलीवुड के कई राज खोले हैं।
बॉलीवुड में करते हैं ड्रग्स सप्लाई
Bedding Essentials is a brand for all bedding items ranging from bed sheets, comforter sets to 5pcs bedding sets. @beddingessentials aim to provide comforter and style to our clients’ bed room with our wide range of premium quality bedding sets. #onlineshopping #PhotoOfTheDay pic.twitter.com/gPh6qiZlAf
— Luviena Lodh (@LuvienaLodh) October 19, 2020
वीडियो में लवीना ने बताया है वह महेश भट्ट के भाँजे सुमित संभरवाल की पत्नी हैं। लेकिन उन्हें समय रहते पता चल गया था कि उनके पति बॉलीवुड एक्टर्स को ड्रग सप्लाई करते है। उन्होंने यह जानने के बाद तलाक का केस फाइल कर दिया। लवीना ने अपने पति पर एक और इल्जाम लगाते हुए कहा कि, उनके पति केवल ड्रग्स के ही नहीं बल्कि लड़कियों के भी तस्कर हैं। उनके पति के फोन में बहुत सी लड़कियों की तस्वीरें रहती हैं जिसे वह निर्देशकों को दिखाते हैं और उन लोगों को लड़कियाँ भी सप्लाई करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इन सभी चीजों की जानकारी महेश भट्ट को रहती है। उन्हीं के कहने के मुताबिक सारे काम होते हैं। लवीना का आरोप है कि उन्हें तलाक फाइल करने के बाद से ही बहुत परेशान किया जा रहा है।
महेश भट्ट को कहा बॉलीवुड का डॉन
Happy Sunday..#HappySunday #sundayvibes #SundayFeels pic.twitter.com/JClqizE7Np
— Luviena Lodh (@LuvienaLodh) October 18, 2020
लवीना ने वीडियो में महेश भट्ट पर भी कई इल्जाम लगाए हैं। उनका कहना है कि इस इंडस्ट्री के सबसे बड़े डॉन तो महेश भट्ट ही हैं। और सारे काम उनके बताए अनुसार ही किए जाते हैं। पूरा सिस्टम उनके हाथ में है। और अगर कोई उनके नियमों को ना माने तो वह उनका जीना मुश्किल कर देते हैं। उन्होंने आगे बताया है कि महेश भट्ट ने बहुत से लोगों की जिंदगी बर्बाद की है। कितने एक्टर्स, कंपरोजर्स, डॉयरेक्टर्स को काम से निकाल दिया है। महेश भट्ट के बस एक बार फोन करने से ही लोगों को काम से निकाल दिया जाता हैं। लोगों को इस बारे में पता भी नहीं चलता। ऐसे ही उन्होंने बहुत लोगों की जिंदगी बर्बाद की है।
घर में घुसने की कर रहे हैं कोशिश
Truth as i know it. I m being harrased by Mahesh Bhatt & family. Pls support. pic.twitter.com/545IGBs35A
— Luviena Lodh (@LuvienaLodh) October 23, 2020
लवीना ने आगे बताया कि जबसे उन्होंने उन लोगों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है तब से उन्हें परेशान किया जा रहा है। वो लोग बार-बार उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। उन लोगों की कोशिश है कि वह उन्हें घर से निकाल दें। उन्होंने बताया है कि वह कई बार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने के लिए गई है। लेकिन हर बार उनकी शिकायत नहीं लिखी जाती। अगर कोई शिकायत दर्ज कर भी ले तब भी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। उनका मानना है कि महेश भट्ट बहुत ही पावरफुल है। उनके खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लियाया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा है कि, अगर कल को उनके या उनके परिवार के साथ कुछ भी गलत होता है तो उसके पीछे केवल महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सबरवाल, साहिल सहगल, कुमकुम सहगल जिम्मेदार होंगे। उनका कहना है कि यह वीडियो उन्होंने इसलिए बनाया है जिससे लोगों को इनकी सच्चाई पता चले। बता दें कि लवीना ने अपनी वीडियो ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर शेयर करके मदद की गुहार लगाई है।