मलाइका अरोड़ा को शरीर के इस हिस्से पर है बाल पसंद, कहा – अर्जुन कपूर को वहां खूब सारे बाल….
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज़ में से एक है, जिनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज़्यादा पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती है। अरबाज़ खान से अलग होने से ले कर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन तक मलाइका को जबरदस्त मीडिया कवरेज मिला है। मलाइका भी अपने बेबाक बयानों की वजह से जानी जाती है। अपने निजी जीवन की कई सारी बातें वे सहजता से खुलेआम करती हुई दिखाई देती है। हालांकि शुरुआत में अर्जुन और मलाइका ने भी मीडिया से अपने रिश्ते को छुपा कर रखा था। मगर अब तो सब जग जाहिर हो चुका है। अब तो वे मीडिया के सामने भी हाथों में हाथ डाले खूब पोज़ देते हैं।
View this post on Instagram
वहीं हाल ही में मलाइका ने अपने एक ऐसे सीक्रेट के बारे में बता दिया है जिसकी अब सब जगह चर्चा हो रही है। दरअसल मिलिंद सोमन के शो में पहुंची मलाइका ने एक बार फिर बेबाकी का आंदाज़ दिखाया। मिलिंद ने जब उनसे पूछा कि वो कौनसी तीन चीजें है जिसे देख कर वे पुरुषों की तरफ आकर्षित होती हैं। इस सवाल का जवाब मलाइका ने बड़ी ही बेबाकी के साथ दिया। उन्होंने कहा ‘मुझे असल में रफ लड़के पसंद हैं। मुझे चिकना पसंद नहीं है। जो भयानक तरीके से फ्लर्ट करता हो। जो अच्छी तरह से किसी करना जानता हो।’
Well, now you know what kinda men Malaika likes 😏😏
Watch #Livon #MTVSupermodelOfTheYear Season 2 Co-Powered by @OlayIndia Retinol, @VanesaBodyDeo, #MagicMomentsMusicStudio @M2magicmoments & Fashion Partner FNGR tomorrow, 7 PM only on MTV India. pic.twitter.com/HSDKUzvaHl
— MTV India (@MTVIndia) September 18, 2021
गौरतलब है कि मलाइका इन दिनों अर्जुन को डेट कर रही हैं, जिनकी माशाअल्लाह कमाल की दाढ़ी है। अर्जुन के बारे में बात करते हुए मलाइका ने बताया था कि वो अच्छे से अभिनेत्री को रिझाना जानते हैं। इसके अलावा जब मलाइका से पूछा गया कि उन्होंने अर्जुन को आखरी मैसेज क्या किया था ? इस पर मलाइका शर्मा गयी और कहा ‘आई लव यू 2’। इसके अलावा जब मलाइका से मिलिंद ने पूछा आपको सबसे अच्छे से कौन जानता है। इस सवाल के जवाब में भी उन्होंने अर्जुन का ही नाम लिया।
View this post on Instagram
इसके साथ जब मिलिंद ने मलाइका से उनका सेलिब्रिटी क्रश जानना चाहा तो अभिनेत्री ने डेनियल क्रेग का नाम लिया। बता दें डेनियल क्रेग वही हीरो हैं जो जेम्स बांड सीरीज में बॉन्ड का किरदार निभाते हुए दिखाई देते हैं। मलाइका की फीमेल क्रश बेला हदीद हैं। गौरतलब है कि मलाइका की शादी की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही है। इस बार भी कहा जा रहा है कि वे इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। हालांकि हर बार यह महज़ अफवाह ही साबित होती है। बता दें अर्जुन और मलाइका 2019 से एक दूसरे के साथ है।