मलाइका अरोरा ने शेयर की ऐसी तस्वीर, सलमान की भाभी ने कह दिया ऑक्टोपस जैसी…
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा सुर्खियों में बनी रहती है। पिछले दिनों मलाइका सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर को जज करती हुई नजर आई थी। शो में मलाइका के लुक्स और फिटनेस देखने लायक रही। मलाइका ने सालों से खुद को अच्छी तरह मेंटेन कर रखा है। वह कभी अपनी फिटनेस को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतती। उन्हें अक्सर जोगिंग, वर्कआउट और योगा करते हुए देखा जाता है।
बता दें कि हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका को योग करते हुए देखा जा सकता है। फैंस को उनकी यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही है। इसके साथ ही सलमान खान की भाभी यानी सीमा खान ने भी मलाइका की तस्वीर पर कमेंट किया है। बता दे कि लंबे समय तक एक फैमिली का हिस्सा रहने की वजह से मलाइका और सीमा में अच्छी दोस्ती है। अरबाज खान से तलाक लेने के बाद भी मलाइका की सीमा से दोस्ती बरकरार है।
योगा के लिए करती है इंस्पायर
View this post on Instagram
मलाइका अरोरा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस और दोस्तों को योगा करने के लिए इंस्पायर करती है। मलाइका हर रोज अपने फैंस के साथ एक योगासन शेयर करती है। मलाइका ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि इस आसन को वरिष्ठआसन कहते हैं। जोकि हमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से बहुत फायदा पहुंचाता है। इस आसन को करने से पीठ में स्ट्रेचिंग होती है और साथ ही पीठ मजबूत भी बनती है। मलाइका के शेयर किए गए योगा टिप्स फैंस को बहुत पसंद आते हैं। उनके फैंस के साथ उनके कई दोस्त भी उनके योगासन को फॉलो करते हैं।
इस पोज में लगती हूं ऑक्टोपस
मलाइका को योगा करते हुए देख सोहेल खान की पत्नी सीमा खान खुद को कमेंट करने से रोक नहीं सकी। सीमा खान ने कमेंट करते हुए लिखा कि, बस करो मल्ला, . मैं इस पोज में पूरी तरह किसी ऑक्टोपस जैसी लगती हूं, ऐसी तो बिलकुल भी नहीं। बता दे कि सीमा खान करण जौहर द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स के शो में नजर आई है। शो में उनके साथ बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज वाइव्स नजर आई हैं। मलाइका अरोरा ने भी शो में गेस्ट अपीरियंस दी थी। खबरों के अनुसार शो के अगले सीजन में शाहरुख की पत्नी गौरी खान नजर आ सकती है।
अर्जुन के साथ शेयर की तस्वीरें
View this post on Instagram
अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोरा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। हाल ही में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में मलाइका और अर्जुन साथ खड़े हंस रहे हैं। दोनों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।