बॉयफ्रैंड अर्जुन कपूर को भारत में छोड़ विदेश में इस हाल में नज़र आई मलाइका अरोड़ा, फैन्स कर रहे हैं ऐसे सवाल
बॉलीवुड और पैपराजी की चकाचक से दूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वो अपनी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। बता दें कि मलाइका फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर खास मौकों पर तो कभी यूं ही मलाइका अपनी दिलकश तस्वीरें पोस्ट कर देती हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस का खूब प्यार देखने को मिलता है।
48 की उम्र में भी मलाइका के चेहरे पर जो ग्लो है और साथ ही उनकी जो फिटनेस है उसकी तो दुनिया दीवानी है। उनकी इस खूबसूरती के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। इतना ही नहीं फैन फालोइंग के मामले में अभिनेत्री बड़ी से बड़ी हसीनाओं को भी टक्कर देती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस भी फैंस को काफी पसंद आता है। हालांकि कई बार वो अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। अब ट्रोलिंग और आलोचनाओं से दूर मलाइका इन दिनों टर्की में वेकेशन इंजॉय कर रही हैं।
मलाइका की लेटेस्ट तस्वीरें हुई वायरल
मलाइका छुट्टियों का मजा ले रही हैं ये तो उन्होंने अपने पुराने पोस्ट से बता दिया था। अब हाल ही में उन्होंने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इन तस्वीरों में मलाइका प्रिटेंड जंपसूट पहने नजर आ रही हैं। इस लुक में वो बिल्कुल ही कूल और स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो टोपी लगाए सूरज की तरफ मुंह कर फोटो क्लिक करवाती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर पड़ रही भीनी भीनी धूप उनके ग्लो को और बढ़ा रही है।
View this post on Instagram
दूसरी तस्वीर में मलाइका बैक पोज देती नजर आ रही हैं। साथ ही तीसरी तस्वीर में वो अपनी सहेली संग बोटिंग का लुफ्त उठाती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- टर्किश स्टाइल वाला संडे। सोशल मीडिया यूजर्स को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। बता दें कि मलाइका के इंस्टाग्राम पर 15.3 मिलियन यूजर्स हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस दिल खोलकर लाइक और कमेंट करते हैं।
फैंस पूछ रहे मलाइका से सवाल
View this post on Instagram
मलाइका की ये तस्वीरें देख एक यूजर ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया। एक यूजर ने लिखा- आप वाकई में बहुत खूबसूरत हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- दिलकश। कुछ यूजर्स ने ये भी पूछ लिया कि आखिर बिना अर्जुन कपूर के मलाइका कहां घूम रही हैं। बता दें कि इससे पहले भी मलाइका ने रेड काफ्तान में अपनी तस्वीरें शेयर की थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके साथ ही ये सवाल पूछा था कि अर्जुन कपूर किधर हैं। फिलहाल अर्जुन अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले अर्जुन ने भी अपनी तस्वीर शेयर की थीं जिसमें उनका बॉडी ट्रांसफर्मेशन नजर आ रहा था। मलाइका और अर्जुन अक्सर साथ में पोज देते भी नजर आते हैं और उनकी तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं।