हिमाचल की सड़कों पर अकेले घूमती दिखी मलाइका, यूजर ने कंगना का नाम ले कर कही यह बात
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह जहां भी जाती हैं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं। बता दे कि मलाइका ने इस बार दिवाली मुंबई से दूर हिमाचल में मनाई है। उनके साथ अर्जुन कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान जैकलिन फर्नांडिस जैसे कई सितारे भी हिमाचल में छुट्टियां मना रहे हैं। दिवाली की अगली सुबह मलाइका हिमाचल की एक धर्मशाला में टहलती हुई दिखाई दी।
मलाइका अपनी सुबह की सैर के लिए निकली थी। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की। देखते ही देखते उनकी वह तस्वीर वायरल हो गई। वहीं फैंस ने उस तस्वीर को देखने के बाद मलाइका अरोरा से अर्जुन कपूर को लेकर कई सवाल पूछे। बता दे कि मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अफेयर के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका को अकेले घूमते हुए देख फैंस ने उनसे अर्जुन को लेकर सवाल पूछे।
अर्जुन कर रहे हैं फिल्म की शूटिंग
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में है। मलाइका ने अरबाज खान से तलाक के बाद खुलकर अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। मलाइका और अर्जुन को अक्सर एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। बता दें कि इन दिनों अर्जुन कपूर जैकलिन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ हिमाचल में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वही मलाइका अरोरा भी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ दिवाली मनाने उनके पास पहुंच गई है।
जिसके बाद रविवार सुबह उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हिमाचल की सड़कों पर घूमते हुए तस्वीर शेयर की। तस्वीर में मलाइका अकेली नजर आ रही है। उनके साथ अर्जुन को ना देखकर फैंस मलाइका से कई सवाल पूछ रहे हैं।
अर्जुन खींच रहे हैं फोटो
मलाइका की इस तस्वीर पर फैंस ने अर्जुन को लेकर बहुत से कमेंट किए हैं। कई लोगों ने मलाइका को अकेले ही घूमने पर पूछा है कि अर्जुन कपूर उनके साथ क्यों नहीं है। वह इस तरह अकेले क्यों घूम रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, मैम इस तरह अकेले क्यों घूम रही हो। वहीं एक ने लिखा है कि, आपके साथ अर्जुन कपूर क्यों नहीं है। वही एक यूजर ने तो अनुमान लगाते हुए यह कमेंट किया है कि, अर्जुन कपूर इस वक्त उनकी तस्वीर खींच रहे हैं। मलाइका की यह फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई है।
पिछले दिनों हो गया था कोरोना
#MalaikaArora
Like RT pic.twitter.com/BIsJ87SR0k— FilmyNazar (@FilmyNazar) November 14, 2020
बता दे कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा को एक साथ बहुत बार स्पॉट किया जाता है। पिछले दिनों मलाइका और अर्जुन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद दोनों ने ही खुद को घर में क्वॉरेंटाइन किया था। मलाइका ने उस दौरान भी सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए फैंस को अपने हालात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने बेटे को बहुत मिस करती थी। वही ठीक होने के बाद अर्जुन कपूर के साथ यह मलाइका की पहली ट्रिप है।