अरबाज़ से अलग होने के सालों बाद छलका मलाइका का दर्द, कहा – वो शराब पी कर मेरे साथ…
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन कोई-न-कोई कलाकार एक-दूसरे को डेट करते रहते हैं। वहीं कई शादीशुदा कपल्स अपनी शादी तोड़ते भी नज़र आते हैं। इन्हीं कपल्स में एक्टर अरबाज़ खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है। ये कपल वैसे तो काफी ज्यादा पसंद किया जाने वाला कपल था। लेकिन एक दिन दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया और तलाक लेकर अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए। जिसके बाद उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया था। इस बीच मलाइका का एक खुलासा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जो काफी चौंकाने वाला है।
बता दें कि एक्टर अरबाज़ खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में एक-दूसरे से शादी की थी। जिसके बाद उनका एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम उन्होंने अरहान खान रखा। लेकिन शादी के तकरीबन 18 साल बाद दोनों अलग हो गए। जिसको लेकर उनके फैंस निराश हुए। वे दोनों के अलग होने के पीछे की वजह जानना चाहते हैं। तो बता दें कि हाल ही में मलाइका का एक खुलासा काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें वो बताती हैं कि उन्होंने अरबाज़ को क्यों छोड़ा। मलाइका ने खुलासा करते हुए बताया कि वो अरबाज़ की एक आदत से तंग आ चुकी थी। जिसके बाद उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया।
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बताती हैं कि अरबाज़ बहुत ज्यादा पीने लगे थे। जिसके बाद वो कुछ ऐसा गलत काम करते थे, जो मलाइका को बिल्कुल पसंद नहीं था। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि तलाक से कुछ साल पहले अरबाज़ खान हद से ज्यादा शराब पीने लगे थे। जिसके बाद उन्होंने जुआ खेलना शुरु कर दिया था। अरबाज़ ये कभी-कभार नहीं बल्कि रोज किया करते थे। मलाइका को उनकी इस आदत से तंग आकर उनसे अलग होना पड़ा। फैंस एक्ट्रेस के इस खुलासे को सुनने के बाद हैरान हैं। बता दें कि अरबाज़ खान से तलाक लेने के बाद मलाइका उनसे अलग रहने लगी।
वहीं अगर बात करें दोनों की लव लाइफ की तो तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को भी बहुत ज्यादा पसंद आती है। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट भी किए जाते हैं। मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे पर सोशल मीडिया के जरिए भी प्यार लुटाते नज़र आते हैं। वहीं मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज़ खान ने मॉडल जॉर्जिया एन्ड्रियानी को डेट करना शुरु किया। दोनों की जोड़ी भी फैंस को बहुत पसंद आती है। दोनों की तस्वीरें देखकर लगता है कि वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।