मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू का छलका दर्द, बताई अपनी ज़िंदगी की काली हकीक़त
भारत की हरनाज़ संधु ने कुल 80 देशों की महिलाओं को हराकर इतिहास रच दिया। उन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों लोगों ने उनको बधाई दी। वहीं हर तरफ मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधु की बात हो रही है। हरनाज़ इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं।
हरनाज़ संधु के मिस यूनिवर्स का ताज जीतने के बाद हर तरफ उन्हीं की बातें हो रही हैं। कई लोग उनके अतीत के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर वो कहां से आई हैं, क्या करती थी। ऐसे कई सवाल लोगों के मन में हैं। उनकी कामयाबी को देखते हुए लोग उनमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लोगों के बार- बार ये सवाल पूंछने पर उन्होंने जवाब दिया था कि उन्होंने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। वो बताती हैं कि वो इतनी ज्यादा पतली थी कि लोग उन्हें हमेशा इस बात पर बोला करते थे कि तुम कितनी पतली हो और इसी चीज़ को लेकर उन्हें कई तरह के कमेंट्स सुनने को मिलते थे।
उन्होंने बताया कि मिस यूनिवर्स बनने तक के सफर में उन्हें कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और लोगों को अपना सपना सच करके दिखा दिया। भारत के चंडीगढ़ से आई एक आम लड़की के लिए इतना बड़ा मुकाम हासिल करना बहुत बड़ी बात है।
View this post on Instagram
हरनाज़ ने बताया कि उन्होंने अपने और अपने सपने के बीच आने वाली हर मुश्किल को पीछे छोड़ दिया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि इस रास्ते पर कितनी कठिनाइयों का सामना उन्हें करना है और उसे पार करने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ेगी। वो पीछे नहीं हटी और हमेशा अपने सपने को पूरा करने के लिए मेहनत की। वहीं हरनाज़ संधु का एक वीडियो सोशल मीडियो पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी ट्रांसफारमेशन जर्नी के बारे में बात कर रही हैं। मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधु की कई पुरानी फोटोज़ और वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। जिन पर लोगों का काफी अच्छा रिएक्शन देखने को मिल रहा है।
View this post on Instagram
मिस वर्ल्ड की एक और वीडियो लोगों द्वारा पसंद की जा रही है जिसमें मिस यूनिवर्स के लिए उनका नाम पुकारते ही वो रोने लगती हैं। उनकी प्रशंसा भारत के अलावा कई अन्य बड़े देशों में भी हो रही हैं। आखिर उन्होंने 21 साल बाद भारत का नाम रौशन करके इतिहास जो रच दिया है।