वीडियो : रणबीर आलिया के रिसेप्शन में माँ नीतू सिंह ने पहनी बेहद बोल्ड ड्रेस, हॉटनेस ऐसी की दुल्हन शर्मा जाए
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। कुछ सालों की डेटिंग के बाद दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया और 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। रणबीर और आलिया दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। दोनों कलाकारों की शादी की एक से बढ़कर एक कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिन्हें आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर सहानी और कपूर खानदान के कई मेंबर्स द्वारा शेयर किया जा रहा है। फैंस को दोनों की ये तस्वीरें काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं।
बता दें कि शादी के बाद से लगातार रणबीर और आलिया सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों कलाकार कभी अपनी शादी की क्यूट तस्वीरों के लिए सुर्खियों में छाए हैं तो कभी अपनी वीडियो को लेकर। इस बार भी कुछ ऐसा ही है, जब एक वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। बता दें कि ये वीडियो रणबीर और आलिया में से किसी की भी नहीं है।
वायरल वीडियो में रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर सहानी और उनके पति भरत सहानी नज़र आ रहे हैं। फैंस को उनकी ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रही है। वायरल वीडियो मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है। जिस पर इस समय हज़ारों में लाइक्स आ चुके हैं।
View this post on Instagram
अगर बात करें वायरल वीडियो की तो वीडियो रणबीर और आलिया की शादी की आफ्टर पार्टी की बताई जा रही हैं। वीडियो में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी को टक्कर देती नज़र आ रही हैं। रिद्धिमा ने ब्लैक कलर की वन साइडेड ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी है।
उनकी इस ड्रेस में पैर के पास एक बड़ा कट लगा हुआ है। वहीं उनकी मां नीतू कपूर ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है। जिसके साथ उन्होंने एक ब्लैक कल्च कैरी किया है। उनका ये लुक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। नीतू कपूर के साथ उनके दामाद भरत सहानी भी कोट-पैंट में नज़र आ रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से रणबीर और आलिया की वेडिंग आफ्टर पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में दोनों भाई-बहन एक साथ सेल्फी में नज़र आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कई अन्य लोगों की पार्टी फोटोज़ भी स्टोरी पर शेयर की हैं। जो उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। साथ ही लोग इन तस्वीरों को खूब शेयर भी कर रहे हैं।