हनीमून पीरियड से बाहर नहीं आ पा रही नई नवेली दुल्हन मोनी रॉय, कैमरे के सामने श्रग उतार कर दी सभी हदें पार
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और नागिन फेम मौनी रॉय ने काफी कम समय में बहुत नाम कमा लिया है। बीते कुछ समय से मौनी रॉय सुर्खियों में छाई हुई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस मोनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। इसी बीच उनकी एक पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि मौनी रॉय जो भी पोस्ट करती हैं, फैंस उन पोस्ट्स को जमकर सपोर्ट करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। जहां मौनी की एक पोस्ट सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि मौनी की ये पोस्ट हाल की नहीं बल्कि कुछ दिनों पुरानी हैं। इस पोस्ट में मौनी रॉय बोल्ड होती नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वो डीपनेक ब्लू टॉप पहने दिख रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मल्टिकलर पैंट और श्रग पहन रखा है। तस्वीरों में मौनी रॉय श्रग को उतार कर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रही हैं। एक्ट्रेस अपनी इन तस्वीरों के चलते फैंस का दिल धड़का रही हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि मौनी रॉय ने अपनी शादी के बाद पहली बार ऐसी तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा की हैं। फैंस ने उनकी इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन दिया है। वहीं अगर बात करें मौनी रॉय के लव लाइफ की तो बीते दिनों ही उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। मौनी के फैंस को उनकी शादी की तस्वीरें बहुत पसंद आई थी।
View this post on Instagram
वहीं अगर बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो मौनी जल्द ही ‘बोले चूड़ियां’, ‘मोगली’ और ‘ब्रम्हास्त्र’ में नज़र आएंगी। फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ में मौनी एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं ‘मोगली’ में एक्ट्रेस आमिर खान के साथ दिखेंगी। इसके साथ ही मौनी फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, फिलहाल एक्ट्रेस थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी मैरिड लाइफ इंज्वॉय कर रही हैं। जिसकी कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।
View this post on Instagram