एक बच्ची के पेरेंट्स बनने के बाद भी अपनी आदतों को नहीं सुधार पा रहे निक-प्रियंका, सरेआम करते दिखे ऐसे हरकतें
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी अच्छी-खासी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस को हॉलीवुड की कई फिल्मों में देखा गया है। जिसमें उन्होंने कमाल कर दिया है। आज के समय में देसी गर्ल की पॉपुलेरिटी देश-विदेश तक है। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि देसी गर्ल आए दिन किसी-न-किसी कारण के चलते सुर्खियों में जगह बना ही लेती है। प्रियंका कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी वीडियोज़ के चलते। लेकिन इस बार उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। वायरल तस्वीरें प्रियंका ने खुद अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की हैं साथ ही स्टोरी पर भी शेयर किया है। उनकी ये तस्वीरें वीकेंड की हैं। जिसमें प्रियंका अपने पति निक के साथ इंज्वॉय करती नज़र आई।
View this post on Instagram
अगर बात करें वायरल तस्वीरों की तो तस्वीरों में प्रियंका डेनिम शॉर्ट्स के साथ व्हाइट टी-शर्ट का कॉन्बिनेशन दिए नज़र आ रही हैं। साथ ही उन्होंने फंकी मल्टी कलर की जैकेट भी पहन रखी है। उनका ये लुक काफी ज्यादा कमाल का है। वहीं, निक जोनस बेस बॉल प्लेयर के लुक में नज़र आ रहे हैं। दरअसल, ये तस्वीरें उनके गेम डे की हैं। जहां निक अपने दोस्तों के साथ बेस बॉल गेम खेलने पहुंचे थे। वहीं प्रियंका भी उन्हें चियर करने वहां पहुंची थी। दोनों कलाकारों की एक साथ कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर जाते भी दिखे। साथ ही बेस बॉस गेम पूरा होने के बाद प्रियंका और निक किस करते भी दिखाई दिए। दोनों काफी ज्यादा क्यूट मुमेंट शेयर कर रहे थे। कपल ने एक-दूसरे को हग कर रखा था। फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं। साथ हीं यूज़र्स वायरल तस्वीरों पर हार्ट और फायर वाले इमोजी कमेंट करते दिख रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों दोनों कलाकार एक बच्ची के माता-पिता बने हैं। जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ तौर से देखी जा सकती है।