नोरा फतेही ने दुनिया के सामने रखा अपना अब तक का सबसे गंदा सीक्रेट, Video में एक साथ कई लड़कों के साथ….
अपने लटकों झटकों से सबका दिल लूट लेने वाली डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। दिलबर गाने के रीमेक से नोरा ने अपना ऐसा जादू चलाया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया। दिलबर गर्ल अपने बेहतरीन डांसिंग मूव्स के लिए जानी जाती हैं और इसके लिए वो सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर हैं। नोरा को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है ऐसे में पैपराजी भी हर मौके पर नोरा की तस्वीरें खींचते रहते हैं।
वहीं नोरा खुद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं। अब नोरा अपने डर्टी लिटिल सीक्रेट को लेकर भी चर्चा में हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर नोरा का डर्टी लिटिल सीक्रेट है क्या तो आपको बता दें कि ये उनका अपकमिंग गाना है। नोरा बहुत जल्द गाने डर्टी लिटिल सीक्रेट में नजर आएंगी। उनका ये गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है।
नोरा के गाने का टीजर रिलीज
नोरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस गाने के टीजर को रिलीज किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि नोरा रेड डीप नेक ड्रेस पहने सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। इसके बाद वीडियो में जैक नाइट भी नजर आ रहे हैं। डर्टी लिटिल सीक्रेट के इस वीडियो टीजर में नोरा फतेही कई लुक में नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
वैसे तो नोरा हर बार ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं लेकिन इस वीडियो में उनका लुक और भी बोल्ड और बिंदास दिख रहा है। टीजर में नोरा कभी ब्लैक तो कभी पिंक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इस पर जमकर कमेंट्स और लाइक भी कर रहे हैं। इस गाने की खास बात ये है कि इसमें नोरा के अपोजिट ब्रिटिश-पाकिस्तानी सिंगर जैक नाइट भी दिखाई देंगे।
डांसिंग क्वीन हैं नोरा फतेही
View this post on Instagram
गाने के टीजर ने ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है। टीजर के साथ ही ये जानकारी भी सामने आ गई है कि पूरा म्यूजिक एलबम 7 जून को उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। फैंस इस गाने के लिए काफी उत्साहित हैं। बता दें कि इससे पहले भी नोरा फतेही और विक्की कौशल के गाने ‘पछताओगे’ को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला था। इसके अलावा नोरा को फिल्मों के आयटम सॉन्ग्स में भी काफी पसंद किया जाता है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि लंबे इंतजार के बाद आईफा अवॉर्ड्स 2022 की भी शुरूआत हो चुकी है। इस की ओपनिंग सेरेमनी में अबू धाबी में कई सितारे नजर आए। नोरा फतेही भी इन दिनों अबू धाबी में तहलका मचा रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है जिसमें वो एक छोटी सी बच्ची के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि नोरा छोटी सी बच्ची से बात कर रही हैं। इसके बाद नोरा ‘डांस मेरी रानी’ गाने पर डांस करने लगती हैं और उन्हें देखकर बच्ची भी डांस करने लगती हैं। फैंस को नोरा का ये अंदाज काफी पसंद आया है। बता दें कि गुरु रंधावा और नोरा के इस म्यूजिक एलबम को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।