वेलेंटाइन डे पर दिया मलाइका ने अर्जुन कपूर को धोखा, जोश में कर बैठी ऐसी गलती जिसका अब हो रहा है अफसोस
बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर आए दिन एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नज़र आ जाते हैं। इस वेलेंटाइन डे भी दोनों ने कुछ ऐसा ही किया। जहां मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। जिसके चलते उन्हें अब अफसोस हो रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस को अपनी एक पोस्ट के चलते गिल्ट का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें कि बीते दिनों वेलेंटाइन डे के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें एक्टर अर्जुन कपूर ने मलाइका को अपनी बाहों में घेर रखा है और मलाइका के फोरहेड पर किस कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही मलाइका ने कैप्शन ने कैप्शन में ‘माइन’ लिखा। बता दें कि उनकी ये तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हुई थी। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। फैंस ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया था। उनकी इस पोस्ट ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी।
View this post on Instagram
मलाइका ने अपनी इसी तस्वीर पर अफसोस जताते हुए हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी अपडेट की है। जिसमें अर्जुन कपूर ने लिखा था कि उन्होंने मलाइका को एक तस्वीर यूं ही सेंड की थी। जिसके बाद मलाइका अरोड़ा ने बाजी मारते हुए वेलेंटाइन डे के मौके पर उस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। अर्जुन के ऐसा लिखने पर मलाइका ने उनकी स्टोरी को री-शेयर करते हुए गिल्टी लिखा। मलाइका की इस स्टोरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने जो तस्वीर शेयर की थी वो अर्जुन कपूर करने वाले थे। लेकिन दोनों में से कोई भी उस तस्वीर को शेयर करे, फैंस तक तो वो पहुंच ही जाएगी। फैंस को उनकी ये तस्वीर काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
View this post on Instagram
अगर बात करें अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही ‘एक विलेन 2’ में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया, दिशा पटानी, जॉन अब्राहिम और आदित्य रॉय कपूर भी नज़र आएंगे। उनकी यह फिल्म श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मलहोत्रा स्टारर फिल्म ‘एक विलेन’ की सीक्वल है। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।