वेलेंटाइन डे पर मलाइका ने शेयर की 12 साल छोटे बॉयफ्रैंड अर्जुन के साथ प्राइवेट फोटो, लोग कर रहे हैं अब ऐसे कॉमेंट्स
बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा मलाइका अरोड़ा काफी ज्यादा जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। इन्होंने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। जिस दौरान एक्ट्रेस ने कई बड़े और दिग्गज फिल्मी सितारों के साथ काम किया है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। इसी बीच उनकी एक पोस्ट काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है।
जैसा कि आप जानते हैं कि आज 14 फरवरी है यानी वेलेंटाइन डे है। जिसके चलते कई कपल्स अपनी क्यूट और रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते नज़र आ रहे हैं। वैसे तो वेलेंटाइन डे का क्रेज यूवाओं में ज्यादा देखने को मिलता है, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े कलाकार भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने इस मौके पर अपने वेलेंटाइन यानी अपने पार्टनर के साथ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर की। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। जिसे मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।
View this post on Instagram
अगर बात करें वायरल तस्वीर की तो उसमें अर्जुन कपूर ने मलाइका को अपने बाहों में जकड़ रखा है। वहीं मलाइका भी अर्जुन को टाइटली हग किए नज़र आ रही हैं। अर्जुन कपूर एक्ट्रेस मलाइका को हग किए हुए उनके फोरहेड पर किस करते नज़र आ रहे हैं। दोनों के बीच ये क्यूट केमेस्ट्री देख फैंस काफी ज्यादा खुश नज़र आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करने के साथ ही मलाइका ने कैप्शन में लिखा ‘माइन’। इस दौरान अर्जुन स्लीव लेस टी-शर्ट और लोअर में नज़र आ रहे हैं। जबकि मलाइका ने सफेद कलर के क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स कैरी किए हैं। जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं। फैंस दोनों की इस पोस्ट को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
View this post on Instagram
वहीं अब बढ़ें दोनों के रिलेशनशिप की तरफ तो अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को बीते काफी सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है। अर्जुन और मलाइका एक साथ वीकेंड पर भी नज़र आते हैं। दोनों की कई तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों कलाकार सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नज़र आ ही जाते हैं।