रिया चक्रवर्ती के नए वीडियो पर फिर फूटा लोगों का गुस्सा, कहा – सब दिखावा है
सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद से लगभग हर रोज़ किसी ना किसी कारण से रिया चक्रवर्ती लोगों के गुस्से का सामना करती ही रहती है। यही वजह है कि आज रिया चक्रवर्ती को देश का बच्चा-बच्चा जानता है।
अपने पूरे फिल्मी करियर ने रिया को इतनी सुर्खियां नहीं दिलाई जितनी सुर्खियां उन्हें उनके निजी जीवन में बीते पिछले साल ने घटी घटनाओं ने दे दी। सुशांत के इस दुनिया से जाने के पहले तक रिया चक्रवर्ती ही उनकी प्रेमिका थी। यही वजह है कि एक्टर के जाने के बाद उनका ही नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया। अब इस मामले के बाद धीरे धीरे उनका जीवन पटरी पर आ रहा है, और इसका असर उनके सोशल मीडिया पर भी पड़ रहा है। इन दिनों रिया सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। हालांकि वे जो भी पोस्ट करती हैं लोग उनको निशाने पर ले लेते हैं।
View this post on Instagram
दरअसल रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे गली के कुत्तों को प्यार करती हुई नजर आ रही है। रिया चक्रवर्ती का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। इस वीडियो पर यूजर्स मिली जुली प्रतिक्रिया देते हुए नज़र आ रहे हैं। कुछ लोग जहां रिया चक्रवर्ती की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग रिया की आलोचना भी कर रहे हैं।
View this post on Instagram
एक यूजर ने रिया की तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा, ‘मजबूत लड़की, मैं जब भी किसी मुश्किल में होता हूं, या कोई समस्या होती है तो आपको देखता हूं कि कैसे आप इन सबसे डील करती हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मेरी तरफ से आपको बहुत सारा प्यार।’ एक यूजर ने रिया के वीडियो पर लिखा, ‘पता नहीं, जानवरों से इतनी मोहब्बत करने वाला इंसान इंसानों से कैसे इतनी नफरत करता है।’ वहीं ज़्यादातर यूजर्स रिया के इस वीडियो को सिर्फ दिखावा ही बता रहे हैं।