राज कुंद्रा को अपनी शादी में बड़ी महंगी पड़ी थी जूता चुराई की रस्म, साली शमिता शेट्टी ने मांगे थे इतने लाख रुपये
बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी काफी फेमस हैं। बता दें एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने कई बड़े फिल्मी सितारों के साथ फिल्में की हैं। उनकी कुछ फिल्में हिट भी गई हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाई हैं। लेकिन शमिता शेट्टी की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। वहीं हाल ही में उनका एक खुलासा काफी ज्यादा चर्चा में है। जिसमें वो बता रही हैं कि अपनी बहन शिल्पा की शादी में उन्होंने राज कुंद्रा से कितने पैसे मांगे थे।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के जाने-माने बिजनेस मैन राज कुंद्रा से शादी की है। दोनों की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आती है। वहीं दोनों की शादी से जुड़ा एक खुलासा जोरों पर है। अब आप सोंच रहे होंगे कि हम आपको शिल्पा-राज की शादी में शमिता द्वारा उनकी जूता चुराई से जुड़ी बातों के बारे में क्यों बता रहे हैं। तो बता दें कि 2 फरवरी को एक्ट्रेस शमिता शेट्टी का जन्मदिन है। इसी दौरान शमिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी में अपने जीजा राज कुंद्रा के जूते चुराए थे।
जिसके लिए उन्होंने 1 लाख रुपए की मांग रखी थी। लेकिन राज कुंद्रा बिजनेस मैन थे। उन्होंने अपना दिमाग चला के शमिता को 5 हजार रुपए ही दिए और जूते वापस ले लिए। इस बात का खुलासा ‘द कपिल शर्मा शो’ में हुआ था। जब शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी तीनों वहां पर मेहमान बनकर पहुंचे थे। उनका ये खुलासा काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।
बता दें कि एक्ट्रेस शमिता शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एकिटव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिसे फैंस काफी जयादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी इन पोस्ट्स पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स करते हैं। साथ ही कमेंट बॉक्स में जमकर रिएक्शन देते भी नज़र आते हैं। फिलहाल एक्ट्रेस बिग बॉस 15 की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी। उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। हालांकि, वो ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी।
वहीं अगर बात करें शमिता शेट्टी के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने फिलहाल बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2000 में रिलीज़ फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। ये फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर किंग खान समेत कई स्टार्स ने काम किया था। इसके बाद उन्होंने ‘फरेब’, ‘अग्नीपंख’, ‘जहर’, ‘बेवफाह’ जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और टीवी इंडस्ट्री में हाथ आजमाया। शमिता ‘बिग बॉस 15’ में नज़र आई।