Raju shrivastava death : नहीं रहा कॉमेडी का सरताज़, 42 दिन ज़िंदगी से मौत की जंग में आखिरकार हारी सांसे
सबको हंसाने गुदगुदाने वाले राजू श्रीवास्तव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया अब इस दुनिया में नहीं रहे। डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्रेन डेड हो गया था। उनका परिवार लागातर उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा था। वो डेड की स्थिति में पहुंच गए थे। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।
हर कोई राजू के गुजर जाने का गम मना रहा है। राजू की तबीयत में कुछ दिनों पहले हलका सुधार देखने को मिला था। उस वक्त उनके परिवार और चाहने वालों को उम्मीद जगी थी कि राजू ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिर बीते दिन उनके ब्रेन में सूजन आ गई जिसके बाद से चीजें बिगड़ गईं। एक बार जो राजू कोमा में गए तो फिर उठे नहीं। चलिए आपको बताते हैं राजू श्रीवास्तव के अब तक के सफर के बारे में।
यूं कानपुर से मुंबई पहुंचे राजू
[wp-rss-aggregator exclude=”33745″ limit=”2″]
राजू श्रीवास्तव ने अपनी पहचान एक कॉमेडियन के रूप में बनाई थी। उन्होंने लॉफ्टर चैलेंज शो का खिताब जीतकर लोगों के दिलों पर काबू पा लिया था। इससे पहले वो कई फिल्मों में छोटे मोटे रोल्स में नजर आ चुके थे। राजू का देसी स्टाइल दर्शकों को खूब पसंद आता था। गजोधर भैया जैसे किरदार से दर्शकों को मिलवाने वाले राजू श्रीवास्तव कभी कॉमेडी के बादशाह कहलाते थे। हालांकि उनके लिए ये पहचान बना पाना आसान नहीं था।
कानपुर के रहने राजू श्रीवास्तव ने मुंबई तक का सफर बहुत मुश्किलों से तय किया था। सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया में वो एक ट्रक क्लीनर के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया में भी उन्होंने एक छोटा सा रोल प्ले किया था। इसके अलावा वो बाजीगर, वाह तेरा क्या कहना, बिग ब्रदर जैसी कई फिल्मों में काम किया था।
कॉमेडी शोज ने दी थी राजू को असली पहचान
हालांकि राजू को असली पहचान कॉमेडी शोज ने दी थी। द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज में वो सेकेंड रनरअप रहे थे। वहीं द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज- चैंपियंस के वो विजेता बने थे। इसके अलावा वो द कपिल शर्मा शो के कुछ एपिसोड का भी हिस्सा बने थे। इसके अलावा वो बिग बॉस का भी हिस्सा बने थे। राजू ने शक्तिमान, नच बलिए 3 और अदालत जैसे शोज में भी काम किया था।
राजू श्रीवास्तव यूपी फिल्म परिषद के चेयरमैन थे। साल 2014 में उन्होंने बीजेपी का हाथ थामा था। इसके साथ ही वो लगातार शोज कर रहे थे। राजू 58 साल के थे। वो ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे जब अचानक उनके सीने में दर्द उठा। इसके बाद वो नीचे गिर गए। उनके जिम ट्रेनर राजू श्रीवास्तव को उठाकर उन्हें अस्पताल ले गए।
एंजियोग्राफी में पता चला के उनके दिल के एक हिस्से में पूरी 100 फिसदी ब्लॉकेज थी। डॉक्टर उन्हें लगातार होश में लाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए। राजू के लिए सोशल मीडिया पर उनके फैंस और दूसरे दिग्गज कलाकार दुआ कर रहे थे। हालांकि सबको हंसाने वाले राजू सबको रुलाकर इस दुनिया से चले गए।
[wp-rss-aggregator exclude=”33745″ limit=”5″]