रामगोपाल वर्मा ने अर्नब की गिरफ्तारी पर शेयर किया कार्टून, सोशल मीडिया पर भड़के समर्थक
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक सोशल मीडिया पर लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। बता दें कि, अर्णब गोस्वामी ने मीडिया से बात करते हुए मुंबई पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया है कि, पुलिस द्वारा उन्हे प्रताड़ित किया जा रहा है और जेल में उनकी जान को खतरा भी है।
अर्णब के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई लोग उन पर तंज कस रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी अर्णब को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। बता दे कि उस पोस्ट में अर्णब गोस्वामी का कार्टून बना हुआ है। राम गोपाल वर्मा की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अर्णब के समर्थक उन पर भड़के हुए हैं। लोगों का कहना है कि, उनकी खुद की कोई फिल्म हिट नहीं होती तो वह लोगों पर इस तरह से वार करते हैं।
रिया चक्रवर्ती को लेकर कसा तंज
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) November 8, 2020
रामगोपाल वर्मा ने अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में एक कार्टून बना हुआ है। कार्टून में अर्णब गोस्वामी का चित्र बना हुआ है जिसके नीचे लिखा है, रिया को जेल कर दो। दूसरी तरफ एक दूसरा कार्टून बना हुआ है। कार्टून में अर्णब गोस्वामी जेल की सलाखों के पीछे हैं। दूसरे कार्टून के नीचे लिखा हुआ है कि, जेल से रिहा कर दो। बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अर्णब गोस्वामी और उनके चैनल ने सबसे पहले आवाज उठाई थी।
My belief in ‘ Karma’ getting stronger ! Arnab did Harrasment to Innocent lady , Fauji’s daughter….. he himself got where he was trying to send Rhea ! Karma will hit Arnab’s boss Modi also , soon !!!
— Zahir (@zahir1362) November 8, 2020
उन्होंने सुशांत के लिए न्याय की मांग की और मुंबई पुलिस की लापरवाही को जनता के सामने लेकर आए। उन्होंने सुशांत की मौत को शुरुआत से ही मर्डर बताया था। उनके चैनल ने लगातार रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसी बात पर तंज कसते हुए रामगोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह पोस्ट शेयर की है। वे अपनी पोस्ट से जताना चाहते हैं कि अर्णब रिया को जेल भेजना चाहते थे लेकिन खुद चले गए।
जेल से बाहर आकर अर्णब शक्तिशाली होंगे
अर्णब गोस्वामी के खिलाफ इस पोस्ट को शेयर करने के बाद उनके समर्थक राम गोपाल वर्मा पर भड़के हुए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करके राम गोपाल वर्मा पर अपना गुस्सा जताया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, अर्णब गोस्वामी सच्चे देशभक्त हैं। उनके अलावा सभी लोग बॉलीवुड और महाराष्ट्र सरकार के चमचे बने हुए हैं। इन सभी का ताल्लुक अंडरवर्ल्ड और ड्रग माफिया से हैं। यह सब एक दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
https://twitter.com/chaudharyirkan/status/1325515678908997632?s=19
वहीं एक यूजर ने लिखा कि रामू। हैं याद आया तो वही है न जो मुम्बई हमले के तीसरे दिन नोट कमाने यानि फ़िल्म बनाने पहुंच गया था। आक थू। मुंह से छींटे साफ करले पहले।
ये रामु एक नमूना है | इसे एक फ़िल्म हिट करने नहीं आती | पूरा साल फ़िल्में बनाता है | पर पत्थर की लकीर अगर इसकी कोई फ़िल्म हिट हुई तो |
— Sagar Yallurkar💎 (@SYallurkar) November 8, 2020
वहीं एक-दूसरे यूज़र ने अर्णब गोस्वामी का समर्थन करते हुए लिखा है कि, ये रामु एक नमूना है। इसे एक फ़िल्म हिट करने नहीं आती। पूरा साल फ़िल्में बनाता है। पर पत्थर की लकीर अगर इसकी कोई फ़िल्म हिट हुई तो।
देखिये और भी ट्वीट –
तुम्हारे जैसे लोग ही इस समाज को बर्बाद कर दिया,ग़द्दार चमचा
— kamlesh prasad (@RajbookstPrasad) November 9, 2020
My frnd suffering with health problem.. He is big ANTI-fan of you… My humble request U to give some money to him for his health treatment…..
— [email protected]@v (@Madhav_naidu_) November 8, 2020
Beta sab ka time aata hai ….tera v aayega
— Akshay (@Akshay00011356) November 9, 2020
अर्नब की गिरफ्तारी से मुम्बई पुलिस ने ये साबित कर दिया, कि चाहे सुशांत सिंह ने भी आत्महत्या करी हो केस तो फिर भी बनता है, अभी किसी को भी क्लीन चिट नहीं मिली है, so wait and watch ramu
— NAVEEN AGGARWAL (@M88NAVEEN) November 9, 2020