रणबीर की इन आदतों ने कर दिया था पिता ऋषि कपूर की नाक में दम, धक्के दे कर निकाल दिया था घर से बाहर
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में चॉक्लेट ब्वॉय के नाम से जाने जाते हैं। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्टर के जीवन में काफी सारे उतार चढ़ाव आए हैं। जिसमें कभी उन्हें काम नहीं मिला तो कभी उन्हें किसी का सपोर्ट नहीं मिला। एक बार उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। जिसे सुनकर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। फैंस एक्टर के बारे में हुए इस खुलासे पर जमकर रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं।
बता दें कि रणबीर कपूर के बारे में ये खुलासा उनके पिता ऋषि कपूर ने किया था। ये काफी ज्यादा पुराना खुलासा बताया जा रहा है। खुलासे में ऋषि कपूर बताते हैं कि एक बार रणबीर कपूर ने घर थोड़ दिया था। जिसके पीछे का कारण भी ऋषि कपूर ने सबको बताया। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर नाराज़ होकर घर से चले गए थे। जिसके चलते ऋषि कपूर, नीतू कपूर और पूरी फैमिली काफी ज्यादा टेंशन में आ गई थी। साथ ही एक्टर ने बताया था कि एक समय पर रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहना चाहते थे। जिसके लिए घर में एक कमरा भी खाली करवाया गया था। जिससे उनके बेटे को एक स्पेस मिल सके।
View this post on Instagram
अगर बात करें वायरल खुलासे की तो दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने बताया था कि रणबीर कपूर के घर छोड़कर जाने के पीछे का कारण वो खुद थे। दरअसल, रणबीर अपने पिता ऋषि कपूर से ही नाराज़ होकर घर से गए थे। जिसके बारे में उनकी पत्नी नीतू कपूर ने भी उन्हें काफी ज्यादा समझाने की कोशिश की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर ने घर से दूरी बनाते हुए कैटरीना के साथ रहने की ठानी थी। ऋषि कपूर ने बताया कि एक समय पर उनके और रणबीर के बीच बिल्कुल बात-चीत नहीं होती थी।
View this post on Instagram
हालांकि, धीरे-धीरे सब ठीक हो गया और दोनों फिर से बात करने लगे थे। दरअसल, रणबीर ने उस समय एक बड़ा घर लेने की सोची थी। जिसमें पूरी फैमिली आराम से रह सकती थी। साथ ही ऋषि कपूर ने ये भी बताया कि जब वो बीमार थे तब रणबीर कपूर ने ही उनका इलाज विदेश में करवाने की सोची। इस दौरान दोनों के बीच की दूरी कम हुई थी। एक्टर ने ये माना की रणबीर एक बहुत अच्छे बेटे हैं। वो उनकी सारी बातें मानते हैं। साथ ही उनका बहुत ज्यादा ख्याल भी रखते हैं।