रणबीर ने करीना के पिता की बीमारी के बारे में फैलाया झूठ, खुद रणधीर कपूर ने किया भांडा फोड़
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जाने-माने एक्टर और चॉक्लेट ब्वॉय के नाम से मशहूर रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्टर एक से बढ़कर एक फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। जिसमें वो कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। रणबीर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सफल कलाकारों में से एक हैं। रणबीर ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों को हंसाया, रुलाया और एंटरटेन किया है। फैंस उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके लुक्स के भी दीवाने हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने एक खुलासा किया है।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर आए दिन सुर्खियों में रहने वाले एक्टर्स में से एक हैं। रणबीर कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के चलते। लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने के पीछे का कारण एक खुलासा है। हाल ही में रणबीर कपूर का एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। वायरल खुलासे में रणबीर अपने अंकल के बारे में बहुत बड़ा खुलासा करते नज़र आ रहे हैं। जिसे सुनकर फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। एक्टर अपने अंकल रणधीर कपूर के बीमारी के बारे में खुलासा करते हैं। रणधीर के फैंस इस खुलासे के बारे में जानकर काफी ज्यादा हैरान हैं।
अगर बात करें वायरल खुलासे की तो रणबीर बोलते हैं कि उनके अंकल रणधीर कपूर को डिमेन्शिया है। वो इसकी शुरुआती स्टेज पर हैं। जिसे सुनकर उनके चाहनेवाले रणधीर की हेल्थ के लिए परेशान हो जाते है। वहीं जब इस बारे में रणधीर से पूछा गया कि उन्हें ये बीमारी कब से है। तब उन्होंने बोला कि उन्हें डिमेन्शिया नहीं है। वो बिल्कुल ठीक हैं। हां ये बात है कि वो पहले कोविड पॉजिटिव हो चुके थे। फिर उनसे पूछा गया कि रणबीर ने उनकी हेल्थ के बारे में क्यों गलत बोला। तब उन्होंने बोला कि उसकी मर्जी, उसका हक है। जो उसे बोलना है वो बोल सकता है।
इन सबके बाद रणधीर कपूर से उनके भाई ऋषि कपूर की हाल ही में रिलीज़ फिल्म शर्मा जी नमकीन के बारे में पूछा जाता है कि उन्हें ये फिल्म कैसी लगी। जिस पर वो कहते हैं कि वो ऋषि कपूर हैं। इस फिल्म में भी उनकी एक्टिंग उतनी ही कमाल की थी, जितनी सब फिल्मों में होती है। उन्हें ऋषि कपूर की ये फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई। बता दें कि अब ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं। दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की ये फिल्म बीते दिन 31 मार्च 2022 को रिलीज़ हुई। फैंस को उनकी ये फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आ रही है।