रानी मुखर्जी को मिला अभिषेक के मोबाइल से ऐसा मैसेज, जिसे पढ़ कर अभिनेत्री की हो गई थी सिट्टी-बिट्टी गुल
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे किस्से हैं, जिसे सुनने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। कई बार फैंस के पसंदीदा कलाकार एक-दूसरे के साथ ऐसे प्रैंक्स करते रहते हैं। जिसके चलते वो चर्चा में आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ किया था एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने। एक्ट्रेस ने महानायक अमिताभ बच्चन के सुपुत्र अभिषेक बच्चन के साथ एक प्रैंक कर डाला था। जिसके चलते अभिषेक को बहुत कुछ सुनना पड़ा था। दरअसल, प्रियंका ने अभिषेक के फोन से एक मशहूर एक्ट्रेस को मैसेज कर दिया था।
गौरतलब है कि प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। प्रियंका आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार जताते नज़र आते हैं। हाल ही में उनका एक खुलासा काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। प्रियंका अपने खुलासे में बताती नज़र आ रही हैं कि कैसे उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ प्रैंक कर डाला था, जिसके चलते उन्हें बहुत कुछ सुनना पड़ा था।
अगर बात करें उनके खुलासे की तो प्रियंका अपने खुलासे मे बताती हैं कि उन्होंने एक्टर अभिषेक बच्चन का फोन चुरा लिया था और उससे रानी मुखर्जी को कुछ मैसेज कर दिया था। दरअसल, एक बार अभिषेक अपना फोन छोड़कर चले गए थे। वहां रितेश और प्रियंका मौजूद थे। तब एक्ट्रेस ने उनका फोन ले लिया और रानी मुखर्जी को मैसेज किया कि मैं आपको बहुत मिस करता हूं। तुम कहां थी। तुम मुझे चाहती हो। इतना मैसेज करने के बाद प्रियंका ने फोन को स्विच ऑफ करके छुपा दिया।
जिसके कुछ देर बाद उन्होंने अभिषेक का फोन लौटा दिया। प्रियंका के ऐसे मैसेज करने के बाद रानी मुखर्जी डर गई थी और उन्होंने रिप्लाई दिया था कि अभिषेक तुम्हें हुआ क्या है। बता दें कि प्रियंका ने ये अभिषेक के साथ इसलिए किया था क्योंकि अभिषेक ने एक बार उनका फोन चुरा लिया था और प्रियंका को काफी परेशान करने के बाद उन्होंने उनका फोन लौटाया था।
खैर, अगर बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘जी ले जरा’, ‘शीला’, ‘कल्पना चावला’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में नज़र आएंगी। फैंस को प्रियंका की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि एक्ट्रेस की फिल्म ‘जी ले जरा’ साल 2023 में रिलीज़ होगी। वहीं उनकी दोनों फिल्में ‘शीला’ और ‘कल्पना चावला’ इसी साल यानी साल 2022 में ही रिलीज़ हो सकती हैं।