सुशांत को याद करते हुए इमोशनल हुए उनके को-एक्टर, बोले जो उनके जाने से परेशान नहीं वह इंसान नहीं है
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत चाहे इस दुनिया से चले गए हैं लेकिन उनके परिवार और फैंस के दिलों में वह हमेशा मौजूद हैं। बॉलीवुड के इतिहास में यह पहली बार देखा गया है कि किसी भी अभिनेता के लिए इतने महीनों तक फैंस ने एकजुट होकर न्याय की मांग की हो। वहीं उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स भी हर मौके पर उन्हें याद करते हैं। हाल ही में अभिनेता अमित साध ने भी सुशांत को याद करते हुए कहा है कि, अगर कोई भी व्यक्ति सुशांत कि इस अचानक और संदेहास्पद मौत से परेशान नहीं हुआ है तो फिर वह व्यक्ति इंसान नहीं है। बता दे कि अमित साध ने भी टीवी से ही अपने करियर की शुरुआत की थी।
जिसके बाद उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काय पो छे फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में सुशांत और अमित के अलावा राजकुमार राव भी नजर आए थे। अमित की सुशांत के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। यही वजह है कि उन्हें हर बात सुशांत की याद दिला देती है।
टिकट सीक्वेंस का नंबर था SSR
Amit Sadh says that he is blessed that he gets so much support online, but even then some people do end up trolling him. “Even I am being trolled for Sushant (Singh Rajput, his Kai Po Che! co-star), they say ‘you are quiet, I am unfollowing you;. Sometim… https://t.co/pRnYmRr7jr pic.twitter.com/FeBOF0KISR
— The House of Tag! (#Follow4Follow) (@_houseoftag) September 3, 2020
अमित साध ने अपने को-ऐक्टर और दोस्त सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए हाल ही में उनके साथ हुई एक घटना के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि, वह हाल ही में कुल्लू से मुंबई जा रहे थे। उस यात्रा के दौरान उनकी फ्लाइट टिकट का सीक्वेंस नंबर SSR था। यह देखकर वह बहुत इमोशनल हो गए और उन्होंने सोचा कि क्या यह सीट उन्हें ही मिलनी थी। अमित ने आगे कहा कि, कोरोनावायरस और लॉकडाउन की वजह से पिछले दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत से चेंज आए हैं।
Kai Po Che! boys Sushant Singh Rajput, Amit Sadh, Raj Kumar Yadav celebrated the success ..!! pic.twitter.com/x8Tp0sWHnl
— madovermovies (@madovermovies) March 1, 2013
इसके साथ ही सुशांत की मौत की वजह से भी इंडस्ट्री काफी हद तक प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा की, उन्हे पूरी उम्मीद है कि उनके जाने से हमें फर्क पड़ा है हम प्रभावित हुए हैं। और अगर ऐसा नहीं है, बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुए तो है इसका मतलब यही है कि हम इंसान नहीं है। फिर हमें अपनी फिल्मों में इंसानों की कहानियां भी नहीं दिखानी चाहिए।
सेल्फ मेड एक्टर्स को मिल रही है सराहना
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत एक सेल्फ मेड एक्टर थे। उन्होंने बिना किसी गॉडफादर या सपोर्ट के बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्हें कई बार नेपोटिज्म का शिकार होना पड़ा है। इसके बावजूद उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर फिल्मों में अपनी जगह बनाई। उनकी मौत के बाद से ही नेपोटिज्म का मुद्दा कई बार उठा है वही फैंस भी स्टार किड्स से बहुत नाराज नजर आए।
@itsSSR Raj Kumar Amit Sadh
Ruthe khwabo ko mana lenge ….After a long time listening to this 👇🏼 pic.twitter.com/UDicdrMpG1
— Happyness 😊 (@__happyyness__) June 1, 2018
यहां तक कि आलिया भट्ट की फिल्म सड़क 2 को दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस नहीं दिया। वही अब दर्शक सेल्फ मेड एक्टर्स को सराह रहे हैं और उन्हें सपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई जा रही हैं।