रो-रो कर रेमो डिसूजा की पत्नी ने बना ली अपनी यह हालत, डॉक्टर नहीं दे रहे हैं हेल्थ अपडेट
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की तबियत बिगड़ने के वाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, बाद में उनकी पत्नी ने रेमो की तबियत के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि फिलहाल उनकी हालत में पहले से ज़्यादा सुधार है। हालांकि यह सब बताने के बाद वे अपने आपको रोक नहीं सकी और उनकी आँखों से आंसू निकलने लग गए। वहीं उन्हें संभालते हुए सलमान युसूफ भी नज़र आ रहे हैं, जो रेमो के काफी ख़ास माने जाते हैं। गौरतलब है कि फिलहाल डॉक्टर ने उन्हें 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा हुआ है।
View this post on Instagram
रेमो की पत्नी लिजेल फिलहाल अस्पताल में ही है और अपने पति का ध्यान रख रही है। वायरल होती इस तस्वीर में रेमो के लिए उनकी चिंता और आंसू साफ़ देखे जा सकते हैं।
View this post on Instagram
वहीं लिजेल के साथ तस्वीरों में लिजेल के साथ मशहूर कोरियोग्राफर और रेमो के स्टूडेंट सलमान युसूफ भी नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान युसूफ रेमो के साथ डांस इंडिया डांस के पहले सीजन से ही काम रहे हैं।
View this post on Instagram
माना जाता है कि सलमान रेमो के सबसे करीबी व्यक्तियों में से एक हैं, सलमान ने रेमो के साथ ना सिर्फ रियलिटी शो किये हैं बल्कि उनकी फिल्मों में भी उन्होंने अहम किरदार निभाये हैं। वहीं आज जब रेमो के परिवार को सहारे की जरुरत है ऐसे समय में भी वे परिवार के साथ खड़े होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
वहीं रेमो की हेल्थ अपडेट उनकी पत्नी लिजेल ने हाल ही में दी थी, उन्होंने मीडिया को एक स्टेटमेंट ज़ारी करते हुए कहा था कि फिलहाल रेमो खतरे से बाहर है।
View this post on Instagram
वायरल होती तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि लिजेल के चेहरे पर कितनी चिंता की लकीरें हैं, उनके चेहरे पर साफ़ देखा जा सकता है की वे अपने पति को ले कर कितनी परेशान है। साथ ही वे उनसे मिलने का इंतज़ार भी कर रही हैं। रेमो के चाहने वाले भी उनकी तबियत के बारे में जानकारी चाहते हैं मगर फिलहाल अपस्ताल की तरफ से और परिवार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गयी है।