सुशांत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया एक खास वीडियो, कैप्शन पढ़ आंखे हो जाएंगी नम
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का आज जन्मदिन हैं। ऐसे में सुशांत के चाहने वाले कई लोगों ने उन्हें याद कर बर्थडे विश किया। जिसमें आम लोगों से लेकर तमाम सेलेब्स का नाम भी शामिल है। इसी बीच एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत के साथ का एक खास वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।
दोनों की ये वीडियो जिम के दौरान की है। जहां सुशांत (Sushant Singh Rajput) ने शॉर्ट्स और टी-शर्ट में कैजुअल लुक लिया हुआ है। साथ ही स्पोर्ट्स शूज भी कैरी किए हैं। वहीं रिया इस दौरान जेगिंग्स और टी-शर्ट में जिम लुक लिए नज़र आ रही हैं। इस दौरान दोनों तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे हैं। जहां पहले तो सुशांत (Sushant Singh Rajput) थोड़े टेढ़े होकर पोज देते हैं। वहीं फिर रिया को हग करते हुए पोज देने लगते हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
रिया (Rhea Chakraborty) ने ये प्यारी-सी वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बहुत ज्यादा मिस कर रही’। इसके साथ उन्होंने हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। जहां शिबानी दांडेकर, फातिमा सना शेख, शिमोनी खंबाटा, सुजैन खान जैसे तमाम सेलेब्स ने हार्ट वाला इमोजी शेयर किया है। वहीं, कई लोगों ने दिवंगत स्टार सुशांत (Sushant Singh Rajput) को बर्थडे विश किया है। जबकि कुछ ने लिखा है कि उन्हें अब भी सच का इंतजार है और वे सुशांत के लिए न्याय चाहते हैं।
गौरतलब है कि साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान सुशांत (Sushant Singh Rajput) अपने फ्लैट में संदिग्ध हालत में पाए गए थे। जिस दौरान उनकी उस हालत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को बताया गया था। जांच एजेंसियों ने भी एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए कई बार तलब किया था। ऐसे में रिया (Rhea Chakraborty) को सुशांत के फैंस की तरफ से काफी खरी-खोटी सुनने को मिली थी।
View this post on Instagram
खैर, अगर बात करें रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘चेहरे’ (Chehre) में दिखाई दी थी। जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन, अनु कपूर, इमरान हाशमी, कीर्ति खरबंदा, क्रिस्टल डिसूजा जैसे बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था। दर्शकों को एक्ट्रेस (Rhea Chakraborty) की ये फिल्म काफी पसंद आई थी।