रिया चक्रवर्ती पर मेहरबान हुए रूमी जाफरी, नए साल के तोहफे में दी यह फ़िल्म
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुर्खियों में आई रिया चक्रवर्ती 2020 अप्रैल में फिल्म चेहरे में नज़र आने वाली थी। हालांकि फिर लॉकडाउन हो गया जिसकी वजह से उनकी फिल्म की रिलीज की डेट बढ़ा दी गई। बताया जा रहा है कि इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म को पहले 24 अप्रैल 2020 को रिलीज किया जाना था। अब इस फ़िल्म को अप्रैल 2021 में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
View this post on Instagram
इस फ़िल्म का प्रोडक्शन सरस्वती एंटरटेनमेंट तथा आनंद पंडित ने मिलकर किया है। इसके साथ ही इस फ़िल्म का डायरेक्शन रिया और सुशांत के करीबी दोस्त रूमी जाफरी ने किया है। ऐसी परिस्थिति में जब रिया पर लोगों का इतना गुस्सा फूट रहा है ऐसे समय में रिया का इस फ़िल्म में होना फायदेमंद होगा या नुकसान दायक यह तो वक्त ही बता पायेगा। दरअसल सुशांत मामले में मुख्य आरोपी के रूप में उनका नाम सामने आने से उनकी इमेज काफी ख़राब हुई है। रिया चक्रवर्ती का लोग आज तक जम कर विरोध कर रहे हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पिता इंद्रजीत और भाई शौविक के साथ NCB कार्यालय हाज़री देने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ भी अपने आने का कारण साझा किया। बता दें कि जामनत मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती ने लागभग अपने आपको कैद करके रख लिया था। एक महीने तक वे ना कहीं बाहर दिखी और ना ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट की। वहीं NCB ऑफिस जाने से पहले रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक के साथ मुम्बई के खार इलाके में फ्लैट सर्च करती हुई भी दिखाई दी थी।