सैफ अली और करीना कपूर तीसरी बार बनने वाले हैं पैरेंट्स, एक्ट्रेस का दिखा बेबी बंप!
बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबो यानी करीना कपूर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस हैं। करीना आए दिन कभी अपनी फिल्मों के चलते तो कभी अपनी किसी पार्टी सेलिब्रेशन के चलते सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने का कारण कुछ और है। फैंस का मानना है कि करीना कपूर खान एक बार फिर मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। साथ ही वे इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते नज़र आते हैं। इसी दौरान करीना कपूर खान की एक वीडियो काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। जिसे करीना ने अपने अकाउंट से पोस्ट नहीं किया है। बल्कि वायरल वीडियो को मशहूर पैपराजी विरल भियानी के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि करीना कपूर खान एक बार फिर मां बनने वाली हैं, क्योंकि उनका पेट थोड़ा ज्यादा लग रहा है।
View this post on Instagram
दरअसल, करीना मुंबई के एक होटल से लंच करके बाहर निकल रही थी। तभी उन्हें पैप्स ने घेर लिया। जिसके बाद उनकी ये वीडियो वायरल हो गई। एक्ट्रेस की वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं। फैंस उनकी वीडियो पर कमेंट कर लिख रहे हैं कि बेबो को फिर से कसरत की जरुरत है। वहीं कुछ लिख रहे हैं कि लगता है सच में करीना फिर से मां बनने वाली हैं। इसके अलावा कुछ यूज़र्स ने उनकी तारीफ करते हुए ‘क्यूट’, ‘ब्यूटिफुल’, ‘गॉर्जियस’ जैसे शब्दों का भी यूज़ किया। फैंस को उनकी ये वीडियो बहुत पसंद आई।
View this post on Instagram
वहीं अगर बात करें करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ में नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान, सलमान खान, नागा चैतन्य, आमिर खान, शरमन जोशी, अर्जुन कपूर, योगी बोबू, पंकज त्रिपाठी जैसे बड़े कलाकार स्क्रीन शेयर करेंगे। ये फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। फैंस को एक्ट्रेस की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।