काजोल को देखते ही बिलख पड़े सलमान खान, कहा – इससे उस वक्त शादी कर लेता तो अभी होते पोता पोती
बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाई जान सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी पर्सनालिटी के दीवाने हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। एक्टर ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान किया है। उन्होंने अपने अब तक के करियर में तकरीबन हर तरह के रोल अदा किए हैं। जिसके चलते आज के समय में उन्हें देश-विदेश में जाना जाता है। हाल ही में उनके बारे में एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वायरल खुलासे में सलमान के पहले प्यार के बारे में बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले एक्टर्स में सलमान खान का नाम शामिल है। वो कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी वीडियोज़ के चलते। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण एक खुलासा है। वायरल खुलासा सलमान ने खुद किया है। एक्टर ने ये खुलासा अपने ही शो ‘बिग बॉस’ में किया। एक्टर ने बताया कि वो अभी तक अपने पहले प्यार से शादी कर लेते तो दादा बन चुके होते। जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं। साथ ही जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
दरअसल, बीते दिनों सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ पर एक्टर अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ आए थे। जिस दौरान सभी ने खूब मस्ती की। बात-चीत करने के दौरान सलमान खान ने काजोल से बताया कि वो एक लड़की को पसंद करते थे। अगर सलमान उससे शादी कर लेते तो आज के समय में वो दादा बन चुके होते। जिस पर सभी लोग हंसने लगते हैं। तभी सलमान कहते हैं कि अच्छा हुआ, उन्होंने उस लड़की से अपने प्यार का इजहार नहीं किया नहीं तो वो भरी जवानी में पोते-पोती खेला रहे होते। फैंस को उनका ये खुलासा काफी ज्यादा हंसी दिला रहा है। साथ ही यूज़र्स उनके इस खुलासे पर जमकर रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं।
खैर, बता दें कि भाई जान सलमान खान और एक्ट्रेस काजोल की जोड़ी भी कई फिल्मों में एक साथ नज़र आ चुकी है। जिनमें साल 1998 की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’, साल 2007 की ‘ओम शांती ओम’, 1995 की ‘करण-अर्जुन’, 2018 की ‘जीरो’, 1998 की ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और 1997 की ‘पृथ्वी’ जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। फैंस को उनकी ये फिल्में काफी ज्यादा पसंद आई थी।