आखिरकार 56 साल की उम्र में सलमान खान ने की सगाई, उंगली में दिखाई अंगूठी
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जिस भी महफिल में पहुंच जाएं वहां चार चांद लग जाते हैं। बीते मंगलवार को आइफा 2023 की प्रेस मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसमें सलमान खान भी पहुंचे थे। सलमान जहां भी पहुचें उनके फैंस हर जगह मौजूद होते है। सलमान को देखते ही उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ जाती है।
सलमान ने आइफा की प्रेस मीटिंग में दबंग स्टाइल में एंट्री ली। उन्होंने एक ग्रे पैंट सूट पहना हुआ था जिसके अंदर डार्क ग्रीन कलर का शर्ट उन्होंने डाला है। यह कांबिनेशन बहुत ही डेशिंग लग रहा था और सलमान हमेशा की तरह हैंडसम नजर आ रहे थे। ज्यादातर सलमान फैंस यह जानते हैं कि वे अपने हाथ में एक सिग्नेचर ब्रेसलेट पहनते हैं।
कई लोग कहते हैं कि वह यह ब्रेसलेट गुड लक के लिए पहनते हैं। इवेंट में शिरकत करने के दौरान उन्होंने मीडिया को भी पोजेस दिए। उनके इस लुक में एक ख़ास बात थी जो कि मीडिया के साथ-साथ उनके फैंस ने भी नोटिस की। उन्होंने एक खूबसूरत रिंग भी पहनी हई थी, जो कि पहले इनकी उंगलियों में कभी नजर नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर जब यह फोटोस वायरल हुए तो उनके कुछ फैंस ने कहा कि यह रिंग भी गुड लक के लिए है। वहीं कुछ फैंस कहते नजर आए कि सलमान तो पूरे ही गुडलक हैं उन्हें किसी रिंग की क्या जरूरत? एक थ्योरी यह भी दी जा रही है कि यह रिंग उनके पिताजी सलीम खान ने अपने सभी बच्चों को दी है इसीलिए अरबाज भी इसी तरह की एक रिंग पहनते हैं।
इन सब बातों के बीच जो एक बात कई फैंस ने लिखी वह यह थी कि यह सलमान की इंगेजमेंट रिंग भी हो सकती है। लेकिन ध्यान से देखने पर पाया गया कि उन्होंने यह रिंग अपनी मिडल फिंगर में पहन रखी है ना कि रिंग फिंगर में। तो यह अंदाजा भी अपने आप ठंडे बस्ते में चला गया। सलमान के फैंस कई दिनों से उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। 2023 में उनकी दो नई फिल्में ‘ किसका भाई किसकी जान’ और ‘टाइगर3’ रिलीज होने वाली हैं।