अपने ढीले कैरेक्टर की वजह से नहीं हो पा रही सलमान की शादी, खुद खोला अपनी रंगरलियों का कच्चा चिट्ठा
एक सवाल जो हमारे देश में सालों से पूछा जा रहा है, मगर इसके बाद भी आज तक इसका जवाब नहीं मिल पाया है। वो सवाल है आखिर 55 साल के सलमान खान शादी कब करेंगे। सोमी अली से ले कर ऐश्वर्या और कैटरीना जैसी खूबसूरत अभिनेत्रियों को डेट करने के बाद भी सलमान खान अब तक कुंवारे हैं। इसके अलावा भी कई अभिनेत्रियां हैं जिनसे सलमान के रिश्ते महज़ कुछ सालों के ही रहे मगर एक अभिनेत्री ऐसी थी जिसके साथ सलमान खान का रिश्ता शादी की देलहलीज तक पहुंच गया था। मगर फिर इस रिश्ते को भी बेरंग वापस लौटना पड़ा।
अपने एक साक्षात्कार में सलमान खान ने अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए कई कड़वे सच कहें। उन्होंने कहा उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया जिस वक्त वे सच में शादी करना चाहते थे, हालांकि बात नहीं बन पाई। मेरे साथ अक्सर ऐसा हुआ कि मैं शादी के बहुत करीब पहुंचा मगर फिर लोगों के हाथ पाऊं फूलने लग गए। मेरी कुछ गिरलफ़्रेंडस का मानना था कि यह एक बॉयफ्रेंड के रूप में ही बढ़िया है जबरन इससे शादी कर ज़िन्दगीभर क्यों झेलना। मेरी ज़िंदगी में कुछ सही लोग भी मिले हालांकि फिर भी बात नहीं बन पाई।
इस इंटरव्यू में सलमान ने आगे बताया कि संगीता के साथ तो शादी के कार्ड तक छप गए थे। मगर इसके बाद भी हमारी शादी नहीं हो पाई। सलमान ने इस साक्षात्कार में इस बात को भी स्वीकारा कि संगीता से उनका रिश्ता टूटने की वजह उनकी बेवफाई है। सलमान के अनुसार संगीता ने उनको चीटिंग करते हुए अपनी आंखों से देख लिया था। बता दें संगीता उम्र में सलमान खान से 5 साल बड़ी भी थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी पर यकीन करें तो संगीता बिजलानी ने सलमान खान को सोमी के साथ रंगरलियां मानाते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद संगीता ने कड़ा फैसला लेते हुए इस रिश्ते को वहीं तोड़ दिया था। संगीता से अलग होने के बाद सलमान खान का तकरीबन 8 9 साल सोमी के साथ रिश्ता चला मगर इसके बाद यह दोनों भी अलग हो गए। क्योंकि बताया जाता है कि उस वक्त इन दोनों के रिश्ते के बीच में ऐश्वर्या राय आ गयी थी। और सलमान इस बार सोमी को छोड़ ऐश्वर्या के साथ व्यस्त हो गए थे।